शादी से इंकार पर लड़की का कत्ल कर फंदे पर लटकाया, बोला- मेरा ईगो हर्ट हुआ, समाज में हुई बेइज्जती, इसलिए की हत्या, 3 आरोपी गिरफ्तार
Girl murdered for refusing to marry hanged said My ego was hurt I was insulted in the society hence the murder 3 accused arrested
बीजापुर : कन्हाईगुड़ा जंगल में हुए अंधे कत्ल के मामले में पुलिस ने 40 दिनों बाद बड़ा खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. शिविरपारा निवासी सरस्वती कड़ियामी की गला रेत कर हत्या की गई थी. जिसे खुदकुशी का रुप देने के लिए फंदे पर लटका दिया गया था. कत्ल की वजह पारिवारिक रंजिश और शादी से इंकार करना बताया जा रही है.
हत्या का घटनाक्रम
10 अगस्त को सरस्वती कड़ियामी के गुमशुदा होने की खबर उसके भाई फूलचंद कड़ियामी ने बीजापुर थाने में दी. सरस्वती सुबह रोपाई के लिए सागवाही खेत की तरफ निकली थी. लेकिन वापस नहीं लौटी. पुलिस ने जांच के दौरान कन्हाईगुड़ा जंगल में सरस्वती का चप्पल और झोला पाया. और सघन सर्च ऑपरेशन के दौरान 100 मीटर की दूरी पर उसका शव नाले में फंदे से लटका मिला.
पोस्टमार्टम से खुलासा हुआ कि सरस्वती की हत्या गला रेत कर की गई थी. जिसे खुदकुशी का रुप देने के लिए फंदे पर लटकाया गया. पुलिस ने इसे हत्या मानते हुए जांच शुरु की.
हत्या के पीछे पारिवारिक रंजिश
जांच के दौरान पुलिस ने 500 से ज्यादा कॉल रिकॉर्ड खंगाले और 200 से ज्यादा लोगों से पूछताछ की. आख़िरकार नंदू मांझी और उसके भाई मंगल मांझी को हिरासत में लिया गया. पूछताछ के बाद उन्होंने सरस्वती की हत्या कबूल की. नंदू मांझी का सरस्वती से शादी का रिश्ता तय हुआ था. लेकिन सरस्वती के इंकार की वजह से नंदू और उसके परिवार की बदनामी हुई थी. बदले की भावना से नंदू और मंगल ने 10 अगस्त को सरस्वती की हत्या की योजना बनाई और उसे कन्हाईगुड़ा जंगल में मारकर खुदकुशी का रुप देने की कोशिश की.
तीन आरोपी गिरफ्तार
नंदू मांझी, मंगल मांझी और उनके पिता सुखनाथ मांझी उर्फ फोटकू को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किए गए चाकू और अन्य सबुत बरामद कर लिए हैं. आरोपियों को कई धाराओं के तहत गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया.
इस मामले की कार्यवाही पुलिस अधीक्षक बीजापुर डॉ. जितेन्द्र यादव के दिशा निर्देशन में अति. पुलिस अधीक्षक ऑप्स वैभव बैंकर, अति. पुलिस अधीक्षक चन्दकांत गवर्ना के मार्ग दर्शन में उप पुलिस अधीक्षक तुलसीराम लेकाम के नेतृत्व में थाना प्रभारी दुर्गेश शर्मा, निरीक्षक विरेन्द्र श्रीवास्तव, उप निरीक्षक मुकेश पटेल, शिवकुमार खुट्टे, मोहम्मद रिजवान अहमद, प्रमिला नागे, राजेश सिंह बेरु, राजकुमार नेताम, विद्याभूषण भारद्वाज, विवेकानंद पटेल, प्रधान आरक्षक नरेश देवांगन, सरिता यादव, पदमा दुर्गम, दाउ सिंह भास्कर, खुमान सिन्हा आरक्षक योगेश्वर कपूर, हरेश्वर मण्डावी, लक्ष्मण पेरमा, रमेश तेलम, सुरेश कटला, महेन्द्र दुर्गम, मोहम्मद रफीक खान, लक्ष्मी माड़वी, दीपक साय डीएसएफ आरक्षक सुमंत निहाल, मोतीलाल नक्का, दिलीप कुरसम, अनिल पोंदी अंधेकत्ल के धैयपूर्ण विवेचना और खुलासे के लिए पुलिस अधीक्षक बीजापुर ने पूरी टीम कोपुरस्कृत करने की घोषणा की है.
आरोपी :-
1. मंगल साय मांझी पिता सुखनाथ मांझी उम्र 45 वर्ष साकिन जय नगर शिविरपारा बीजापुर थाना व जिला बीजापुर (छ.ग.)
2. नंदू मांझी पिता सुखनाथ मांझी उम्र 30 वर्ष साकिन हल्बापारा पदेड़ा थाना बीजापुर जिला बीजापुर
3. सुखनाथ मांझी पिता स्व. वीरसिंग मांझी उम्र 65 वर्ष साकिन हल्बापारा पदेड़ा थाना बीजापुर
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



