बरसात में बढ़ा डायरिया का कहर, 23 से ज्यादा लोग बीमार, इलाज जारी, मरीजों की तादाद बढ़ने की आशंका, मचा हड़कंप, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

Diarrhea havoc increased in rainy season, more than 23 people are ill, treatment is going on, number of patients is expected to increase, panic created, health department on alert

बरसात में बढ़ा डायरिया का कहर, 23 से ज्यादा लोग बीमार, इलाज जारी, मरीजों की तादाद बढ़ने की आशंका, मचा हड़कंप, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

जांजगीर-चांपा : जांजगीर-चांपा जिले के खरौद कस्बे के तिवारी पारा में डायरिया का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है. दूषित पानी पीने से अब तक 23 से ज्यादा लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं. अचानक मरीजों की तादाद बढ़ने से इलाके में हड़कंप मच गया है.
प्रभावित सभी मरीजों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है. जहां उनका इलाज जारी है. स्वास्थ्य विभाग की टीम सक्रिय हो गई है और क्षेत्र में डोर-टू-डोर सर्वे कर रही है. साथ ही लोगों को ORS के पैकेट वितरित किए जा रहे हैं और साफ-सफाई संबंधी जरुरी हिदायतें भी दी जा रही है.
फिलहाल एहतियात बरतते हुए मोहल्ले के हैंडपंप को बंद किया गया है. आशंका जताई गई है कि आने वाले दिनों में मरीजों की तादाद और बढ़ सकती है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB