शराब के नशे में हुआ विवाद, बेटी के सामने पिता की हत्या, लाठी से पीटकर उतारा मौत के घाट, आरोपी भरत गिरफ्तार, हत्या का कारण अज्ञात
Dispute happened under the influence of alcohol, father was murdered in front of daughter, beaten to death with a stick, accused Bharat arrested, reason of murder unknown
बिलासपुर/कोनी : बिलासपुर जिला में एक ग्रामीण युवक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि लाठी डंडे से पीट पीटकर युवक की हत्या कर दी गई. शराब के नशे में हुए आपसी विवाद में पड़ोसी युवक ने वारदात को अंजाम दिया है. आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. हत्या का केस दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. मामला कोनी थाना क्षेत्र के निरतू गांव का है
मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थी उत्तरा मरावी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि बुधवार रात 8:30 बजे के आसपास कोमल खैरवार 40 साल पिता केशव प्रसाद निवासी आवासपारा निरतू का शव नीम के पेड़ के पास सीसी रोड पर खून से लथपथ पड़ा हुआ मिला. मृतक के सिर में गंभीर चोट थी और सिर से बहा खून जमीन पर फैला हुआ था. खबर पर कोनी पुलिस ने मर्ग क्रमांक 66/2025 धारा 194 बीएनएसएस कायम कर मौके पर पहुंचकर पंचनामा कार्यवाही की. एफएसएल टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया. शुरुआती जांच में यह साफ हुआ कि मृतक की हत्या किसी भारी वस्तु से सिर पर वार कर की गई है.
मृतक की बेटी केशरी खैरवार ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि ग्राम निरतू निवासी भरत उर्फ छोटू सोनी पिता नारायण सोनी ने उसके पिता को अज्ञात कारणों से डंडे से सिर पर वार कर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया.
खबर मिलने पर FSL की टीम के साथ पुलिस ने मामले की जांच शुरु की. पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. आरोपी की तलाश शुरु की फिलहाल कोनी पुलिस मामले की विवेचना कर रही है. पुलिस के पूछताछ में पता चला कि गांव के ही भरत उर्फ छोटू सोनी ने डंडे से हमला कर कोमल की हत्या की है.
आरोपी पड़ोसी भरत और मृतक कोमल दोनों शराब के नशे में थे. नशे में दोनों के बीच आपसी विवाद हुआ और उसी विवाद में भरत ने पास में रखे डंडे से कोमल के सिर में जानलेवा वार कर दिया. हमले में सिर पर गंभीर चोट आने से कोमल की मौके पर ही मौत हो गई.
बहरहाल पुलिस ने कत्ल का केस दर्ज कर आरोपी भरत को हिरासत में ले लिया है. आरोपी से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



