झगड़े के बाद घर से चली गई पत्नी, खोजते हुए ससुराल पहुंचा युवक, नशे में घुत दामाद ने सास को उतरा मौत के घाट, आरोपी सुरेश गिरफ्तार

Wife left the house after a quarrel, young man went to in-laws house searching for her, drunk son-in-law killed his mother-in-law, accused Suresh arrested

झगड़े के बाद घर से चली गई पत्नी, खोजते हुए ससुराल पहुंचा युवक, नशे में घुत दामाद ने सास को उतरा मौत के घाट, आरोपी सुरेश गिरफ्तार

धमतरी : छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में भी एक हत्या की खबर सामने आई है. जहां आपसी विवाद में कलयुगी दामाद ने सास पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया. जिससे उसकी मौत हो गई. आरोपी नशे में धुत्त था. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. इस वारदात से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है. यह सिहावा थाना क्षेत्र के हींछापुर गांव का मामला है.
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम कोटाभर्री निवासी सुरेश कमार शादी के बाद से ग्राम हिंछापुर में अपने जीजा के घर में रहता है. वहीं बगल में ही उसके सास-ससुर का भी घर है. गुरुवार को आरोपी सुरेश शराब के नशे में अपनी पत्नी के साथ मारपीट करने लगा था. जिससे पत्नी घर से निकल गई. उसको खोजते हुए आरोपी अपनी सास के घर पहुंच गया. इस दौरान दामाद और सास के बीच विवाद हो गया. तभी गुस्से में आकर आरोपी ने अपनी सास जगोतीन बाई पर टांगिया से जानलेवा हमला कर दिया. जिसके चलते मौके पर ही उनकी मौत हो गई.
खबर पर सिहावा थाना पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. फिलहाल पुलिस ने आरोपी दामाद को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t