दोस्त के साथ लौट रही नाबालिग लड़की के साथ हैवानियत, सरपंच के भतीजे समेत 4 युवकों ने नर्सरी में किया गैंगरेप, सभी आरोपी गिरफ्तार

A minor girl returning with her friend was brutally raped by 4 youths including the Sarpanch's nephew, all the accused have been arrested

दोस्त के साथ लौट रही नाबालिग लड़की के साथ हैवानियत, सरपंच के भतीजे समेत 4 युवकों ने नर्सरी में किया गैंगरेप, सभी आरोपी गिरफ्तार

अंबिकापुर : छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले में एक 16 साल की नाबालिग लड़की के साथ हैवानियत का सनसनीखेज मामला सामने आया है. सरपंच के भतीजे समेत 4 युवको ने शराब के नशे में इस वारदात को अंजाम दिया. बताया जा रहा है कि गैंगरेप के दौरान लड़की के दोस्त ने बचाव का प्रयास किया. तो आरोपियों ने उसकी बुरी तरह से पिटाई कर दी. घटना की जानकारी के बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस की गिरफ्त में आए चार आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल है.जिसे पुलिस ने हिरासत में लिया है.यह  वारदात बतौली थाना क्षेत्र के बेलकोटा नर्सरी का है. 
मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार 1 सितंबर की शाम नाबालिग लड़की अपने दोस्त के साथ बरगीडीह से बेलकोटा लौट रही थी. इसी दौरान बेलकोटा नर्सरी के पास नाबालिग समेत चार आरोपी शराब पी रहे थे. आरोपियों ने लड़की को उसके दोस्त के साथ अकेली देखकर नीयत बिगड़ गई. इसके बाद शराब के नशे में धुत्त आरोपियों ने दोनों को रोक लिया.
रास्ते में धमकाते हुए आरोपी नाबालिग लड़की को नर्सरी के सुनसान इलाके में ले गए. वहां उन्होंने पहले लड़की के दोस्त के साथ पहले जमकर मारपीट की और उसे नर्सरी में ही बांध दिया. इसके बाद चारों ने नाबालिग के साथ हैवानियत करते हुए गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया. वारदात के बाद सभी आरोपी पीड़ित लड़की को मौके पर ही छोड़कर भाग निकले. लड़की किसी तरह अपने घर लौटी. इसके बाद उसने परिजनों को घटना की जानकारी दी और मंगलवार को बतौली थाने पहुंची.
पीड़िता ने पुलिस को अपने साथ हुई वारदात की जानकारी दी. पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह आरोपियों में से एक को पहचानती है. इसी आधार पर पुलिस ने कार्रवाई शुरु की और नामजद रिपोर्ट दर्ज की. पुलिस ने गैंगरेप की वारदात में शामिल विलसन खेस, कुनाल केरकेट्टा और संजय खेस समेत एक नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने पास्को एक्ट की धारा 4, 6 और BNS की धारा 70(2) के तहत मामला दर्ज किया.
आरोपियों को अंबिकापुर कोर्ट में पेश किया गया. जहां से तीन आरोपियों विलसन खेस, कुनाल केरकेट्टा और संजय खेस को जेल भेज दिया गया. जबकि नाबालिग आरोपी को बाल सुधार गृह भेजा गया.
सभी आरोपी बेलकोटा गांव के निवासी हैं. पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपियों में कुनाल केरकेट्टा बेलकोटा के सरपंच का भतीजा है. इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है. और स्थानीय लोग कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. लोग पूछ रहे हैं कि आखिर कब तक ऐसी वारदातें होती रहेंगी? सरगुजा की शांत वादियों में ऐसी क्रूरता ने सभी को सकते में डाल दिया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t