राजधानी में बढ़ रहा नशे का कारोबार, कांग्रेस नेता कन्हैया अग्रवाल ने एसएसपी को सौंपा ज्ञापन, बोले- अपराध और अपराधियों से मुक्त कराएं
Drug trade is increasing in the capital, Congress leader Kanhaiya Agarwal submitted a memorandum to the SSP, said- make it free from crime and criminals
रायपुर : राजधानी रायपुर अपराधियों की राजधानी बनती जा रही है. रायपुर नशे के धंधे का गढ़ बन गया है. रायपुर शहर में होने वाले 90% अपराध नशे के धंधे में कब्जे या नशा करने वाले लोगों के द्वारा किए जा रहे हैं. राजधानी रायपुर को नशे के सौदागरों और सट्टेबाजी में शामिल छोटे-बड़े सभी अपराधियों से मुक्त कराने के लिए कांग्रेसजनों ने प्रदेश महामंत्री कन्हैया अग्रवाल के नेतृत्व में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उमेद सिंह को ज्ञापन दिया.
प्रदेश महामंत्री छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी कन्हैया अग्रवाल ने कहा कि रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के साथ ही रायपुर शहर के तकरीबन शहर के हर हिस्से में सट्टा लिखने का काम बड़े पैमाने पर हो रहा है गली-गली में गांजा की पुड़िया, अवैध शराब, सुखा नशा और सिरप टैबलेट जैसी चीज उपलब्ध कराई जा रही है. कालीबाड़ी, नेहरु नगर, दानी स्कूल परिक्रमा मार्ग के पीछे गली, संतोषी नगर, संजय नगर, मारवाड़ी शमशान क्षेत्र, टिकरापारा, संतोषी नगर, संजय नगर, काशीराम नगर, आमापारा, ईदगाह भाटा, ब्रह्मपुरी, चंगोराभाठा, तेलीबांधा सहित शहर के तकरीबन हर हिस्से में नशे के अवैध कारोबारी और सट्टेबाजों ने अपनी गिरफ्त बना ली है. गोल बाजार से प्रतिबंधित मुनक्का गोलियों का भी भारी तादाद में बेचा जा रहा है. इन अवैध धंधों को करने के लिए अपराधी नाबालिक बच्चों का भरपूर उपयोग कर रहे हैं. ये नाबालिग बच्चे नशे के धंधे और सट्टा लिखने का काम बेखौफ होकर कर रहे हैं.
उन्होंने कहा कि अवैध धंधे में कब्जे और क्षेत्र कब्जे को लेकर होने वाले झगड़ों की वजह से आए दिन चाकूबाजी - हत्या जैसी घटनाएं हो रही हैं. नशा रायपुर के युवाओं में इस कदर परोसा जा रहा है कि नशे में डूबे बालिग - नाबालिग युवक रोजाना अपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं. विधानसभा अध्यक्ष के निवास के पास हत्या का प्रयास, बुढ़ापारा में हत्या, काशीराम नगर में हत्या के साथ ही चैन स्नेचिंग, पर्स - मोबाइल लूट, छोटी-छोटी बातों पर मारपीट, चाकूबाजी, हत्या जैसी घटनाओं को बुलंद हौसलों के साथ अंजाम दे रहे हैं.
उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की राजधानी को अपराध और अपराधियों से मुक्त करने के लिए नशे के धंधे के साथ-साथ सट्टा के अवैध कारोबार (ऑनलाइन / पट्टी) पर कठोर से कठोर कार्रवाई की जाए. अवैध धंधेबाजों ने कहीं ना कहीं शासन प्रशासन के साथ अपना मजबूत गठजोड़ बना लिया है. जिसकी वजह से लगातार विरोध के बावजूद अवैध कारोबार फल फूल रहे हैं.
अग्रवाल ने कहा कि गांजा, शराब, सट्टा, अफीम, चरस, सिरप, नशे की टेबलेट जैसे कारोबार के खिलाफ लगातार बड़े अभियान चलाकर कठोरतम कार्रवाई की जाए. देर रात तक बड़ी होटल और क्लबों में परोसे जाने वाले नशे के कारोबार पर भी अंकुश जरुरी है. शहर को अपराध मुक्त करने की दिशा में जरुरी कार्रवाई न होने पर कांग्रेस परिवार के द्वारा जन सहयोग से आंदोलन का विस्तार किया जाएगा.
इस मौके पर प्रतिनिधि मंडल में प्रमुख रुप से प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संयुक्त महामंत्री शारिक रईस खान, मनोज सोनकर, समस्या निवारण प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद सिद्दीक, नंदकुमार पटेल, सुरेश बाफना, राजेश केडिया, दाऊ गोस्वामी, मोहम्मद आसिफ (असू) रवि शर्मा, राजेश त्रिवेदी, देवेंद्र पवार, मुनेश गौतम, श्रेयांश शुक्ला, नितिन ठाकुर, पिंटू बैद, प्रतीक तिवारी, अजय दास सहित कांग्रेस जन मौजूद थे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
ttps://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



