शराब के नशे में साथी ड्राइवर की हत्या, ट्रक जाम की शिकायत पर हुआ विवाद, मारपीट कर नहर में फेंका, दो आरोपी गिरफ्तार

Drunken man kills fellow driver, dispute over truck jam, assaulted and thrown into canal, two accused arrested

शराब के नशे में साथी ड्राइवर की हत्या, ट्रक जाम की शिकायत पर हुआ विवाद, मारपीट कर नहर में फेंका, दो आरोपी गिरफ्तार

कोरबा : कोरबा जिला के बरमपुर नहर में ट्रक ड्राइवर का शव मिलने के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है. जांच में पता चला कि यह कोई हादसा नहीं. बल्कि सुनियोजित हत्या थी. इस मामले में मृतक के दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है. जांच में सामने आया कि मामूली विवाद के बाद दोनों आरोपियों ने शराब के नशे में ट्रक ड्राइवर की हत्या कर दी थी. 
मिली जानकारी के मुताबिक सर्वमंगला चौकी में 15 मार्च 2025 को किशन दुबे ने खबर दी कि बरमपुर शराब भट्टी के पास नहर में एक अज्ञात शव पेड़ में फंसा हुआ है. पुलिस मौके पर पहुंची, शव को बाहर निकलवाकर पंचनामा व पोस्टमार्टम की कार्रवाई की गई.
जांच में मृतक की पहचान बिहार के भागलपुर जिले का रहने वाला सुरेन्द्र राय उम्र 35 साल के रुप में हुई. जो पेशे से ट्रक चालक था. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने विशेष टीम का गठन किया.
इस मामले की जांच में पुलिस ने दो संदिग्धों उत्तर प्रदेश के जिला सोनभद्र निवासी जोगेन्द्र सिंह उम्र 24 साल और बिहार के जिला मुजफ्फरपुर निवासी देवेन्द्र महतो उम्र 48 साल को हिरासत में लिया. पूछताछ में दोनों ने जुर्म कबूल कर लिया. पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB