घरेलु विवाद के चलते भाई ने बहन पर कर दिया जानलेवा हमला, पुलिस ने हत्या का प्रयास करने वाले आरोपी जीवन को गिरफ्तार कर भेजा जेल

Due to domestic dispute, brother made a fatal attack on his sister, police arrested the accused Jeevan who attempted murder and sent him to jail.

घरेलु विवाद के चलते भाई ने बहन पर कर दिया जानलेवा हमला, पुलिस ने हत्या का प्रयास करने वाले आरोपी जीवन को गिरफ्तार कर भेजा जेल

गरियाबंद : गरियाबंद जिले में घरेलु विवाद के चलते बहन पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक 9 दिसंबर 2024 को शाम करीब 5 बजे आरोपी जीवन बंजारे ने अपने बेटी चितरेखा बंजारे उम्र 12 साल को घरेलु बात को लेकर गाली गलौच कर मारपीट करने लगा. जिस पर आरोपी की बहन डिगेश्वरी बंजारे गाली गलौज करने से मना की तो आरोपी जीवन बंजारे कत्ल करने की नियत से डिगेश्वरी बंजारे के सिर पर टंगिया से जानलेवा वार कर दिया, जिससे डिगेश्वरी बंजारे के सिर पर गंभीर चोंट आई, परिजनों ने फौरन युवती को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र छुरा लेकर गए. जहाँ उनका इलाज किया गया.
प्रार्थी गंगाराम बंजारे पिता सरदारी बंजारे जाति सतनामी उम्र 56 साल साकिन हीराबतर थाना छुरा के रिपोर्ट पर थाना छुरा में अपराध क्र. 215/24 धारा 296, 115 (2), 109 बीएनएस दर्ज कर विवेचना में लिया गया. इस मामले की गंभीरता को संज्ञान में लेते हुए गरियाबंद पुलिस कप्तान निखिल अशोक कुमार राखेचा के निर्देशन पर थाना प्रभारी छुरा और पुलिस की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया.
आरोपी
जीवन बंजारे पिता सरदारी बंजारे उम्र 30 साल, जाति सतनामी, निवासी हीराबतर थाना छुरा, जिला गरियाबंद छग
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI