मामूली विवाद में चाकू से जानलेवा, इलाज के दौरान युवक की मौत, बारात में डांस बना मौत की वजह, दो फरार आरोपी गिरफ्तार
Fatal death due to knife attack in a minor dispute, young man died during treatment, dance in the wedding procession became the cause of death, two absconding accused arrested
जांजगीर-चांपा : जांजगीर-चांपा जिले के चांपा थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह के दौरान हुए विवाद में युवक की हत्या के मामले में चांपा पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है. इस सनसनीखेज वारदात में कुल 8 आरोपी शामिल थे. जिनमें से 6 को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है.
मिली जानकारी के मुताबिक थाना चांपा क्षेत्र के ज्ञान गंगा स्कूल के पास भैंसा बाजार चांपा के पास एक शादी के दौरान हुए विवाद में एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई.
घटना 16 फरवरी 2025 को हुई जब मोहन केवट की शादी के दौरान बारात में आए लोगों के बीच विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी मनोज उर्फ गोलू मांझी ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर रामधन पटेल और साहिल पटेल पर चाकू से हमला कर दिया.
इस हमले में रामधन पटेल और साहिल पटेल गंभीर रुप से घायल हो गए थे. उन्हें इलाज के लिए जिला चिकित्सालय जांजगीर में भर्ती कराया गया. लेकिन हालत नाजुक होने की वजह से उन्हें रायपुर अस्पताल रेफर किया गया. जहां रामधन पटेल की इलाज के दौरान 18 फ़रवरी 2025 को सुबह मौत हो गई. इस रिपोर्ट पर थाना चांपा में आरोपियों के खिलाफ अपराध धारा दर्ज कर मामला जांच कार्यवाही में लिया गया.
हत्या जैसे मामले की गंभीरता को देखते हुए विवेक शुक्ला (IPS) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप व एसडीओपी चाम्पा यदूमणि सिदार के कुशल मार्गदर्शन में पूर्व में छः आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है. और नाबालिग दो बालक के खिलाफ कार्यवाही किया जा चुका है.
इस मामले के आरोपी 01. सोम उर्फ़ सुशांत यादव 02. दुर्गेश उर्फ दादू जो घटना घटित कर फरार था. जिसकी थाना चांपा पुलिस द्वारा लगातार पातासाजी की जा रही थी. आरोपियों को मुखबिर खबर से पकड़ा. जिसको हिरासत में लेकर घटना के बारे में पूछताछ करने पर जुर्म कबूल किए जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया.
इस मामले की कार्यवाही में निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता थाना प्रभारी चांपा, उपनिरीक्षक बी.एस. लकड़ा, सहायक उपनिरीक्षक अरुण सिंह, प्रधान आरक्षक विरेंद्र कुमार टंडन, प्रधान आरक्षक प्रकाश राठौर, आरक्षक माखन साहू का सराहनीय योगदान रहा.
आरोपी
01. आरोपी सोम उर्फ़ सुशांत यादव निवासी पुराना कालेज के पास चांपा जिला जांजगीर-चांपा
02. आरोपी दुर्गेश् उर्फ़ दादू सकिन कंवरपारा वार्ड क्रमांक 3 चांपा जिला जांजगीर-चांपा
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



