सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर 25 लाख की धोखाधड़ी, फर्जी नियुक्ति पत्र भी किए जारी, फरार पति-पत्नी गिरफ्तार होकर पहुंचे जेल
Fraud of Rs 25 lakh in the name of getting a government job, fake appointment letters were also issued, absconding husband and wife were arrested and sent to jail
जांजगीर-चांपा : अलग अलग लोगों से लाखों रुपए लेकर धोखाधड़ी करने वाले आरोपी पति-पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया. पूरा मामला शिवरीनारायण थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी विजय आशिकर एवं रंजना आशिकार के द्वारा नौकरी लगाने के नाम पर आवेदक अच्छे कुमार आशिकर निवासी मुडपार और अन्य लोगो से 25,25,399/ रु /- (पच्चीस लाख, पच्चीस हजार तीन सौ निनान्बे रुपये) का ठगी किया गया है. उक्त रुपए को विजय आशिकर के द्वारा अपने और अपनी पत्नी के खाता में लिया था और आरोपी के द्वारा फर्जी नियुक्ति पत्र भी प्रार्थी एवं गवाहों को दिया था जिस पर प्रार्थी के रिपोर्ट से 4 जनवरी 2025 को अपराध क्रमांक 05/25 धारा 420,467,468, 201,34 भादवि कायम कर जांच कार्यवाही में लिया गया.
धोखाधड़ी जैसे मामले को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा विवेक शुक्ला (IPS) के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप एवं SDOP चांपा यदुमणी सिदार के कुशल मार्गदर्शन थाना शिवरीनारायण पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी विजय आशिकर उम्र 34 साल निवासी मुडपार थाना शिवरीनारायण और उसकी पत्नी रंजना को बिलासपुर से पकड़ा गया.
जिसको घटना के बारे में पूछताछ करने ठगी के रकम को पिछले 2 साल में खाने पीने और घर बनवाने के खर्च करना बताया. आरोपी के द्वारा अपने लैपटॉप से फर्जी नियुक्ति प्रमाण तैयार कर दिया था और ई-मेल से के जरिए भी भेजा था. मामले में जांच के दौरान आरोपियों से लैपटॉप और मोबाइल को बरामद किया गया. आरोपीयो के खिलाफ पुख्ता सबूत पाए जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया. उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी शिवरीनारायण निरीक्षक भास्कर शर्मा का सराहनीय योगदान रहा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



