धान बेचने में परेशानी से हताश फिर एक किसान ने जहर पीकर किया जान देने की कोशिश, किसानों का आत्महत्या के लिए मजबूर होना दुर्भाग्य जनक

Frustrated by the difficulty in selling paddy, a farmer tried to commit suicide by consuming poison. It is unfortunate that farmers are forced to commit suicide.

धान बेचने में परेशानी से हताश फिर एक किसान ने जहर पीकर किया जान देने की कोशिश, किसानों का आत्महत्या के लिए मजबूर होना दुर्भाग्य जनक

कोरबा : कोरबा जिले में फिर एक और किसान ने खुदकुशी की कोशिश की. बताया जा रहा है कि पीड़ित किसान ने हरदीबाजार तहसील कार्यालय के पास कीटनाशक का सेवन कर लिया. जिसके बाद आनन-फानन में उसे स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे. आपको बता दे एक दिन पहले भी इसी क्षेत्र के एक किसान ने धान का टोकन नही कटने से परेशान होकर कीटनाशक का सेवन कर लिया था.
मिली जानकारी के मुताबिक ये हरदीबाजार पुलिस थाना क्षेत्र के ग्राम झाँझ में बैसाखू गोंड उम्र 60 साल का परिवार निवास करता है. दोपहर में बैसाखू गोंड हरदीबाजार तहसील कार्यालय पहुंचा था. कुछ देर बाद किसान ने तहसील कार्यालय के बाहर आकर कीटनाशक का सेवन कर लिया. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर हड़कंप मच गया. आनन-फानन में किसान को हरदीबाजार स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत खतरे से बाहर बतायी जा रही है.
वहीं किसान के इस आत्मघाती कदम का कारण धान बिक्री में आ रही समस्या बताया जा रहा है. स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि पीड़ित किसान बैसाखू गोंड ने धान की फसल लगायी थी. लेकिन गिरदावरी में रकबा कम दर्ज करने के साथ ही अन्य त्रुटि की गयी. जिससे किसान को धान बेचने में समस्या का सामना करना पड़ रहा था. जिससे परेशान होकर किसान ने ये आत्मघाती कमद उठा लिया.
वहीं इस घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी हरदीबाजार स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे. आपको बता दे एक दिन पहले ही हरदीबाजार तहसील के ग्राम कोरबी निवासी एक आदिवासी किसान ने टोकन नही कटने से परेशान होकर कीटनाशक का सेवन कर लिया था. इस घटना के बाद कोरबा कलेक्टर कुणाल दुदावत ने किसान के गिरदावरी में गड़बड़ी की सुधार में लेटलतीफी करने वाले पटवारी को सस्पेंड कर दिया था. इसके साथ ही तहसीलदार और समिति प्रबंधन को नोटिस जारी किया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB