पंचायत सचिव घुमाने के बहाने ले गया अपने साथ, नाबालिग भतीजी ने दुष्कर्म का लगाया आरोप, मचा हड़कंप, आरोपी फरार, तलाश में जुटी पुलिस
The Panchayat Secretary took her with him on the pretext of taking her for a walk; the niece accused him of rape, causing a stir, the accused absconding, and the police engaged in the search.
सूरजपुर : छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से रिश्ते को तार-तार कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां पंचायत सचिव ने अपनी ही भतीजी का रेप कर दिया. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ POCSO एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरु कर रही है. पूरा मामला जयनगर थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी पंचायत सचिव अपनी भतीजी को घुमाने के बहाने अपने साथ ले गया और दुष्कर्म कर दिया. लड़की ने जब घर आकर जानकारी दी. जिसके बाद परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई. शिकायत के बाद से आरोपी फरार है. पुलिस उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है. मामले की जांच जारी है. पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
इस मामले ने न सिर्फ प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं. बल्कि समाज को भी झकझोर कर रख दिया है. पुलिस ने लोगों से अपील किया कि अगर आरोपी के बारे में कोई खबर मिले तो फौरन नजदीकी थाने को खबर करें. शिकायत के बाद से आरोपी फरार है. पुलिस तलाश में जुटी हुई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



