फॉर्म हाउस में लगी जुए की फड़, लखपति जुआरी लगा रहे बावान पपरियों में दांव, 14 गिरफ्तार, 17 मोबाइल, 3 लाख नगद और 5 चारपहिया जप्त

Gambling den set up in a farm house, lakhpati gamblers betting on Bawan Papri, 14 arrested, 17 mobiles, 3 lakh cash and 5 four-wheelers seized

फॉर्म हाउस में लगी जुए की फड़, लखपति जुआरी लगा रहे बावान पपरियों में दांव, 14 गिरफ्तार, 17 मोबाइल, 3 लाख नगद और 5 चारपहिया जप्त

बिलासपुर : शहर में जुआरियों के खिलाफ पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है. पुलिस ने रविवार को एक फार्म हाउस में छापा मारकर 14 जुआरियों को गिरफ्तार किया. पकड़े गए आरोपियों के पास से 3 लाख रुपए कैश, 5 लग्जरी कार और 17 मोबाइल फोन जब्त किया गया. कोटा थाना में आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया. आरोपियों में फड़ चलाने युवक भी शामिल हैं. पकड़े गए सभी जुआरी करोड़पति है.
शहर के होटल से लेकर आसपास के फार्म हाउस शानदार जुआ अड्डा बने हुए हैं. ऐसा कोई फॉर्म हाउस नहीं है जहां जुआरियों की महफिल ना जमती हो. रसूखदार जुआरी जगह बदल बदलकर जुआ खेल रहे हैं. जुए की महफिल कभी इस फार्म हाउस में तो कभी उस फार्म हाउस में लग रग रही है. जुए की हर फड़ में शराब और कबाब की भरपूर व्यवस्था भी रखी जाती है.
मिली जानकारी के मुतबिक कोटा क्षेत्र के ऐसे ही एक फार्म हाउस में रविवार को थाना प्रभारी तोप सिंह नवरंग के नेतृत्व में पुलिस ने रेड कार्रवाई की. फार्म हाउस का मालिक और फड़ संचालक बंटी कश्यप है. जब पुलिस की रेड पड़ी तो कुछ जुआरी तो भाग निकले. लेकिन 14 धरे गए. जिनको पुलिस ने पकड़ा है. उनमें मिश्रीलाल कश्यप, हरिओम साहू, दीपक सोनी, ज्वाला सूर्यवंशी, प्रदीप पाण्डेय, राकेश कहार, शांतनु बघेल, राजेन्द्र कुम्हारे, मनोज कश्यप, यशोधर कश्यप, सागर कश्यप, महेन्द्र वर्मा, सिरीश कश्यप और राजकुमार तेजवानी शामिल है.
पुलिस ने फड़ से और जुआरियों से 3 लाख 4200 रुपये नगद जप्त किया है. इसके अलावा 17 नग मोबाईल भी बरामद किया गया है. पुलिस ने मौके 5 चारपहिया गाड़ी भी जप्त किया है. जिसमें इनोवा नम्बर CG10 AE 8187, टिआगो कार नम्बर. CG10 AM 1573, बलैनो कार नम्बर. CG10 AZ 5491, किया सेल्टॉस कार नम्बर. CG10 BK 3849 और विटारा ब्रेजा कार नम्बर CG10 BE 7804 शामिल है. आरोपियों के खिलाफ छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत् कार्यवाही किया गया.
नाम आरोपीगण :-
01. मिश्रीलाल कश्यप पिता महादेव कश्यप उम्र 68 साल निवासी तेलीपारा अजित हॉटल के पास थाना सिटी कोतवाली बिलासपुर
02. हरिओम साहू पिता रमाकांत साहू उम्र 44 साल निवासी खमतराई थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर
03. दीपक सोनी पिता घनश्याम सोनी उम्र 28 साल निवासी अशोक विहार चांटीडीह सरकण्डा, थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर
04. ज्वाला सूर्यवंशी पिता स्व छेदीलाल सूर्यवंशी उम्र 55 साल निवासी मंगला आजाद चौक थाना सिविल लाईन बिलासपुर
05. प्रदीप पाण्डेय पिता जे.पी. पाण्डेय उम्र 42 साल निवासी अशोक नगर सरकण्डा, थाना सरकण्डा
06. राकेश कहार पिता समय लाल कहार उम्र 48 साल निवासी संतोषी मंदिर के पास चांटीडीह सरकण्डा
07. शांतनु बघेल पिता तेजूराम बघेल उम्र 40 साल निासी राजकिशोर नगर सरकण्डा थाना सरकण्डा
08. राजेन्द्र कुम्हारे पिता बाबूराम कुम्हारे उम्र 61 साल निवासी तेलीपारा अजीत होॅलट के पास थाना सिटी कोतवाली बिलासपुर
09. मनोज कश्यप पिता रामचंद्र कश्यप उम्र 43 साल निवासी कुदुदण्ड माताचौरा के पास थाना सिविल लाईन बिलासपुर
10. यशोधर कश्यप पिता राजेश कश्यप उम्र 24 साल निवासी जूना बिलासपुर थाना सिटी कोतवाली बिलासपुर
11. सगर कश्यप पिता भीमा कश्यप उम्र 32 साल निवासी कश्यप कालोनी गली नं. 3, करबला रोड थाना सिटी कोतवाली, बिलासपुर
12. महेन्द्र वर्मा पिता अशोक कुमार वर्मा उम्र 33 साल निवासी तेलीपारा मेडिकल काम्प्लेक्स थाना सिटी कोतवाली बिलासपुर
13. सिरीश कश्यप पिता स्व धु्रव कश्यप उम्र 50 साल निवासी ईमलीपारा पुराना बस स्टैण्ड थाना सिटी कोतवाली
14. राज कुमार तेजवानी पिता स्व खिमन दास तेजवानी उम्र 61 साल निवासी राजकिशोर नगर थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
ttps://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB