करोड़ों के सोने-चांदी और नकदी पर किया हाथ साफ, रिश्तेदार ही बन गया परिवार के लिए खतरा, सरगना हेमंत अग्रवाल समेत 5 आरोपी गिरफ्तार
Gold, silver, and cash worth crores were stolen; a relative became a threat to the family. Five accused, including gang leader Hemant Agarwal, were arrested.
महासमुंद : छत्तीसगढ़ के महासमुंद पुलिस ने दो बड़ी चोरी और डकैती में शामिल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. आरोपियों के चोरी करने का तरीका ऐसा था कि जिसे सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे. गिरफ्तार चोर सिर्फ रिश्तेदारों के यहां ही चोरी करते थे. चोरों के सरगना ने अपनी ही सगी बड़ी बहन और चाचा के घर चोरी की वारदात को अंजाम दिया. चोरी और डकैती के सरगना का नाम कान्हा उर्फ हेमंत अग्रवाल है. आरोपियों के कब्जे से 93 लाख 33 हजार 104 रुपये कीमत का सोना और चांदी बरामद किया गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक पीड़ित योगेश अग्रवाल 33 साल ने निवासी बल्दीडीह थाना सांकरा ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि 4 दिसम्बर 2025 को सुबह करीब 7 बजे अपनी कार से शादी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रायपुर गया हुआ था. 5 दिसम्बर 2025 की सुबह करीब 7:30 बजे घर पहुंचने पर देखा कि दोनों बेडरुम की अलमारी खुली थी. सामान बेड पर बिखरा हुआ था. अलमारी चेक करने पर सोने-चांदी के ज्वेलरी सामान नहीं थे. नगदी रकम 4-5 लाख व सोने-चांदी की ज्वेलरी गायब थी.
इस मामले में थाना सांकरा में अज्ञात आरोपी के खिलाफ जुर्म कायम कर जांच में लिया गया. थाना सांकरा में अपराध क्रमांक 186/2025 धारा 331(4), 305 (a) BNS का जुर्म दर्ज किया गया और आरोपियो की तलाश शुरु की गई.
थाना सांकरा स्टाफ, सायबर सेल की अलग-अलग टीम बनाकर घटना के आरोपियो और संदेहियो पर निगाह रखी जा रही थी. इसी दौरान खबर मिली कि ग्राम झलप थाना पटेवा का रहने वाला शुभम साहू अपने पास सोने-चांदी के जेवर रखा है और बेचने के लिए ग्राहक तलाश कर रहा है.
पुलिस मौके पर पहुंची और फौरन आरोपी को पकड़ा गया. बारीकी से पूछताछ करने पर करीब 2 महीने पहले ग्राम अनसुला निवासी कान्हा अग्रवाल और अन्य साथिया के साथ मिलकर ग्राम बल्दीडीह में चोरी करना कबूल किया.
कान्हा अग्रवाल को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर बताया कि अपने पूर्व परिचित शुभम साहू निवासी झलप, सिमगा निवासी योगेश साहू, कवर्धा निवासी दीपक चंद्रवंशी, महाराष्ट्र गोंदिया निवासी टाईगर उर्फ मुकुंद सेठ और अन्य के साथ मिलकर को अपने सगे बडे भाई योगेश अग्रवाल के घर बल्दीडीह की रैकी किये थे. घटना वाले दिन योगेश शादी कार्यक्रम में सह परिवार रायपुर आया था.
इसी दौरान अपने सभी साथियो के साथ रात 9 से 10 बजे के बीच बड़े भाई के मकान में पीछे के रास्ते से कूदकर पहुंचा और घर से भारी तादाद में सोने-चांदी के जेवर, नगद रकम चुराकर फरार हो गये थे. चोरी करने के बाद सभी आरोपी सिमगा पहुंचकर चोरी के सामान को बांट लिए थे.
पूछताछ के दौरान घटना का मास्टर माइंड कान्हा उर्फ हेमंत अग्रवाल ने पूर्व में भी सगी बड़ी बहन के ससुराल ग्राम चरौदा थाना कुरा में 2025 में लाखो की चोरी करना कबूल किया. चोरी की ज्वेलरी को खपाने के लिए पिथौरा निवासी रौनक उर्फ भूपेन्द सलूजा को दिया था. जिसके बदले रौनक सलूजा के द्वारा 10,94,000 रुपए दिया था. कुछ गहने को रौनक अपने पास में रखा था. जांच के दौरान रौनक सलूजा उर्फ भूपेन्द्र सलूजा को भी पकड़ा गया.
इस तरह आरोपी शुभम साहू के कब्जे से सोना 175.78 ग्राम, चांदी 242.51 ग्राम, 02 कान्हा उर्फ हेमंत अग्रवाल के कब्जे से सोना 9.24 ग्राम, चांदी 253.39 ग्राम, 03 रौनक उर्फ भूपेन्द्र सलूजा के कब्जे से सोना 125.13 ग्राम, चांदी 200 ग्राम, 04 योगेश साहू के कब्जे से सोना 9.18 ग्राम, चांदी 78.36 ग्राम, वारदात में इस्तेमाल टाटा Nexon कार क्रमांक CG22 W 9997, YAMAHA मोटर सायकल CG04 MB 3957 और दीपक चंद्रवंशी के कब्जे से सोना 151.91 ग्राम, चांदी 655.27 ग्राम, वारदात में इस्तेमाल मारुति Swift कार नम्बर CG09 JP 6505 को जब्त किया गया. सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर अदालत पेश किया गया.
आरोपियो द्वारा चोरी किये जेवरात को अलग अलग ज्वेलरी दुकानो में खपाने की खबर पर पिथौरा के ज्वेलर्स योगेश सोनी उर्फ लंबू, आदर्श अवस्थी उर्फ चच्चू महाराज, संदीप सिन्हा और आशीष अग्रवाल के खिलाफ भी कार्रवाई जारी है.
गिरफ्तार आरोपियो का नाम
01 शुभम साहू पिता नरेन्द्र साहू उम्र 21 साल निवासी श्यामनगर झलप थाना पटेवा जिला महासमुंद छग
02 हेमंत अग्रवाल उर्फ कान्हा अग्रवाल पिता राजकुमार अग्रवाल उम्र 25 साल निवासी अनसुला थाना सांकरा जिला महासमुंद छग
03 रौनक उर्फ भूपेन्द्र सिंह सलुजा पिता सुरेन्द्र सिंह सलुजा उम्र 25 साल साकिन बाकडपारार वार्ड नं 14 पिथौरा थाना पिथौरा जिला महासमुंद छग
04 योगेश कुमार साहू पिता बंशीलाल साहू उम्र 35 साल निवासी ब्राम्हण पारा सिमगा जिला बलौदाबाजार छग
05 दीपक चंद्रवंशी पिता रमेश चंद्रवंशी उम्र 24 साल निवासी विद्यानगर वार्ड नंबर 07 कवर्धा जिला कबीरधाम छग)
फरार आरोपी का नाम
01 प्रफुल्ल चंद्रवंशी निवासी कवर्धा
02 मुकुंद उर्फ टाईगर निवासी गोंदिया महाराष्ट्र
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



