रायपुर में दोस्तों के साथ नदी के पास घूमने आया, फिर महादेव घाट पुल से नाबालिग बच्चे ने कूदकर की खुदकुशी, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
He came to Raipur to visit the river with his friends, then a minor child committed suicide by jumping from Mahadev Ghat bridge, his family members were inconsolable
रायपुर : राजधानी रायपुर के खारुन नदी स्थित महादेव घाट पुल से कूदकर एक नाबालिग बच्चे ने खुदकुशी कर ली. मृतक की पहचान मठपुरैना निवासी ओमप्रकाश ठाकुर के रुप में हुई है. यह मामला डीडी नगर थाना इलाके का है.
मिली जानकारी के मुताबिक दोपहर को एक नाबालिग बच्चे के महादेव घाट नदी में कूदकर खुदकुशी कर ली. जिसके बाद घटना की खबर मिलते ही डीडीनगर थाना पुलिस और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची. टीम ने काफी मशक्कत के बाद नाबालिग के शव को नदी से बाहर निकाला और पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया.
शुरुआती जांच में खुदकुशी की वजह का खुलासा नहीं हो सका है. पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है और परिजनों से पूछताछ कर रही है.
इस दुखद घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. ताकि खुदकुशी के पीछे की असल वजह का पता लगाया जा सके.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



