तेज रफ्तार और जर्जर सड़क का कहर, यात्रियों से भरी बस पलटी, आधा दर्जन यात्री घायल, मची चीख-पुकार, लोगों में आक्रोश, जांच में जुटी पुलिस

High speed and dilapidated road wreak havoc, bus full of passengers overturns, half a dozen passengers injured, screams and outrage among people, police engaged in investigation

तेज रफ्तार और जर्जर सड़क का कहर, यात्रियों से भरी बस पलटी, आधा दर्जन यात्री घायल, मची चीख-पुकार, लोगों में आक्रोश, जांच में जुटी पुलिस

मुंगेली : प्रदेश में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे है. अबकी बार ड्राइवर की लापरवाही से नहीं बल्कि खराब सड़क की वजह से बस के अनियंत्रित होकर पलटने की बात कही जा रही है. जरहागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत केशरूवा डीह गांव के पास एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है. जहां बदहाल और जर्जर सड़क एक बार फिर राहगीरों के लिए मुसीबत बन गई. इस हादसे के बाद सड़को की खराब हालत को लेकर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं.
यात्रियों से भरी एक बस जैसे ही इस मार्ग से गुजरी। सड़क की खराब हालत और बड़े गड्ढों के कारण चालक वाहन पर अपना नियंत्रण खो बैठा। जिसके परिणामस्वरूप बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई. हादसे के फौरन बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और यात्रियों की चीख-पुकार सुनकर स्थानीय ग्रामीण फौरन मदद के लिए दौड़े. हादसे में बस में सवार आधा दर्जन यात्रियों को मामूली चोट आई है. यह हादसा जरहागांव थाना क्षेत्र के केशरूवा डीह गांव में हुआ.
ग्रामीणों की तत्परता से बस में फंसे यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया. खबर मिलने के बाद डायल 112 की टीम ने करीब आधा दर्जन घायलों को नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. इस हादसे में दो यात्रियों की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है. जबकि अन्य को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई. इस घटना ने प्रशासन के प्रति स्थानीय लोगों के आक्रोश को एक बार फिर भड़का दिया है. मिली जानकारी के मुताबिक लंबे समय से सड़क की मरम्मत न होने के कारण यह मार्ग “डेथ ट्रैप” बन चुका है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.
बता दें कि एक दिन पहले ही विधानसभा में बिना फिटनेस टेस्ट के यात्री वाहनों को परमिट दिए जाने का मुद्दा गरमाया था. मामले में मंत्री केदार कश्यप के जवाब नहीं दे पाने पर विपक्ष ने हंगामा मचाते हुए सदन से वॉकआउट किया था.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB