नेशनल हाईवे पर आयरन से लदे तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी पिकअप को मारी टक्कर, तरबूज से भरी गाड़ी पलटी, ड्राइवर की मौत, कंडक्टर घायल

A speeding truck loaded with iron collided with a pickup parked on the National Highway, the vehicle loaded with watermelons overturned, the driver died, the conductor was injured.

नेशनल हाईवे पर आयरन से लदे तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी पिकअप को मारी टक्कर, तरबूज से भरी गाड़ी पलटी, ड्राइवर की मौत, कंडक्टर घायल

धमतरी/कुरुद : रायपुर-धमतरी नेशनल हाईवे पर संबलपुर ओवर ब्रिज के आगे डीपीएस स्कूल के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया. तरबूज (कलिंदर) से भरी पिकअप को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी. जिससे पिकअप ड्राइवर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. जबकि उसका कंडक्टर घायल हो गया.
ट्रक में था आयरन ओर...
मिली जानकारी के मुताबिक मानपुर की तरफ से तरबूज लेकर आ रही पिकअप नम्बर CG04 PQ 8948 डीपीएस स्कूल के पास अचानक पंचर हो गई थी. ड्राइवर चेतन साहू उम्र 25 साल निवासी भेण्डी मगरलोड और उसका कंडक्टर तरुण साहू उम्र 18 साल सड़क किनारे गाड़ी खड़ी कर टायर बदल रहे थे. इसी दौरान पीछे से आयरन (कच्चा लोहा) लेकर रायपुर की तरफ़ जा रहे तेज रफ्तार ट्रक नम्बर CG17 KU 7583 ने खड़ी पिकअप को जोरदार टक्कर मार दी.
टक्कर मारने वाला ट्रक भी पलटा
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और ट्रक भी कुछ दूरी पर जाकर पलट गया. हादसे में पिकअप चालक चेतन साहू की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि तरुण साहू के हाथ में चोट आई है.
वाहनों को हटाकर यातायात कराया गया बहाल
घटना की खबर मिलते ही वरदान परमार्थ सेवा संस्था के शिवा प्रधान, डूमन साहू, योगेश साहू और अमन साहू मौके पर पहुंचे और राहत कार्य में मदद की. उनकी मदद से मृतक के शव को जिला अस्पताल की मर्चुरी पहुंचाया गया. बाद में टोल प्लाजा की क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाकर नेशनल हाईवे पर यातायात बहाल कराया गया. अर्जुनी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB