हिस्ट्रीशीटरों ने युवक पर किया चाकू से जानलेवा हमला, नवयुवक जिंदगी और मौत के बीच कर रहा जंग, फैली सनसनी, आरोपी फरार

History sheeters attacked a young man with a knife, the young man is fighting between life and death, sensation spreads, accused absconded

हिस्ट्रीशीटरों ने युवक पर किया चाकू से जानलेवा हमला, नवयुवक जिंदगी और मौत के बीच कर रहा जंग, फैली सनसनी, आरोपी फरार

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के स्थानीय थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की लाख कवायदों के बाद भी शहर में एक्टिव आदतन सहित नये चाकूबाज सुधर नहीं रहे हैं. देर रात फिर एक हिस्ट्रीशीटर बेटा व भाई अभय रक्सेल और अंकुश रात्रे समेत अन्य आरोपियों ने मिलकर चाकूबाजी की वारदात को अंजाम दिया. ताजा मामला मौदहापारा पारा थाना इलाके का है.
मिली जानकारी के मुताबिक आरोपियों ने अहसान नामक युवक को चाकू मार दिया. घायल युवक अहसान को नाजुक हालत में अंबेडकर अस्पताल में किया भर्ती कराया गया. जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है.
अंकुश रात्रे हिस्ट्रीशीटर मुस्कान रात्रे भाई का है. मुस्कान रात्रे भी कबीर नगर इलाके में चाकूबाजी की वारदात को अंजाम देने के बाद से है फरार चल रहा है. अंकुश रात्रे और अभय नशीले टेबलेट एवं अवैध तरीके से पाकिटमारी गिरोह,जुआ गैंग, गांजा, शराब, गोली,बेचने का काम करते हैं.
इसी आरोपी ने पिछले साल मारपीट के एक मामले में मोहल्ले वालों और पुलिस की टीम पर गिरफ़्तारी से बचने के लिए घरेलू गैस सिलेंडर में आग लगाकर ऊपर फेका था. जिसमे बड़ा हादसा होते होते बचा था. 
यह भी बताया जा रहा है कि रात्रे और रक्सेल परिवार के अन्य सदस्य भी कई गंभीर आपराधिक मामलों में जेल जा चुके हैं. इन घटनाओं से यह साफ होता है कि रायपुर की अपराध की ज़मीन पर अब संगठित चाकूबाज गिरोह उभरकर सामने आ रहे हैं. जिनके खिलाफ ठोस और निर्णायक कार्रवाई की जरुरत है. स्थानीय नागरिकों ने लगातार हो रही घटनाओं के खिलाफ आवाज़ उठानी शुरु कर दी है और पुलिस प्रशासन से फौरन सख्त कदम उठाने की मांग की है. ताकि राजधानी को अपराधमुक्त बनाया जा सके.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB