भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रक की जोरदार टक्कर, दर्दनाक हादसे में 20 से ज्यादा यात्री घायल, कई लोगों को किया गया रेफर

Horrible road accident, bus and truck collide violently, more than 20 passengers injured in the tragic accident, many people were referred

भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रक की जोरदार टक्कर, दर्दनाक हादसे में 20 से ज्यादा यात्री घायल, कई लोगों को किया गया रेफर

बिलासपुर : पथरिया मोड़ के पास बस और एक ट्रक के बीच आमने सामने की टक्कर हो गई है. इस टक्कर में 20 यात्री घायल हो गए. कई यात्रियों को इलाज के लिए बिलासपुर रिफर किया गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक मुंगेली से बिलासपुर की तरफ जा रही यात्री बस नम्बर CG10 G 0323 पथरिया मोड़ के पास सुबह 9:15 बजे सामने से आ रही ट्रक से टक्कर हो गई. ट्रक और बस के इस टक्कर से बस में सवार करीब 20 यात्री घायल हो गए हैं. घायलों को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तखतपुर पहुंचाया गया. यहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर चोट वाले यात्रियों को बिलासपुर रेफर कर दिया गया है.
घायलों‌ मे संतोष साहू पिता सुंदरलाल साहू उम्र 50 साल निवासी मुंगेली, दुर्गा सप्रे पिता पिंटू सप्रे उम्र 4 साल निवासी मुंगेली, नरेसिया सप्रे पति तीरथ राम सप्रे निवासी मुंगेली, झूल बाई पति प्रभु सप्रे उम्र 45 साल निवासी मुंगेली, तोप सिंग पिता जगदीश सिंह उम्र 56 साल निवासी सोढार, रजनी यादव पति रज्जू यादव उम्र 40 साल निवासी सेतगंगा, सनत साहू पिता पुरुषोत्तम साहू उम्र 32 साल निवासी दुल्लापुर, कुमारी यदु पिता राम प्रसाद ध्रुव उम्र 17 साल निवासी लगहा मुंगेली, परेटन बाई पति राकेश मानिकपुरी उम्र 36 साल निवासी फंदवानी, राकेश पिता अर्जुन दास उम्र 41 साल निवासी फंदवानी, महावीर ध्रुव पिता बुधराम ध्रुव उम्र 39 साल निवासी मुंगेली, महेंद्र वस्त्रकर पिता देवनारायण वस्त्रकर उम्र 34 साल निवासी सीपत, मधुर वस्त्रकर पिता लक्ष्मण पुत्रकर निवासी सीपत है. हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों की मदद की. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB

घायलों का नाम और पता ठिकाना
1)संतोष साहू पिता सुंदरलाल साहू उम्र 50 वर्ष निवासी मुंगेली
2) दुर्गा सप्रे पिता पिंटू सप्रे उम्र 4 वर्ष निवासी मुंगेली, 
3) नरेसिया सप्रे पति तीरथ राम सप्रे निवासी मुंगेली
3)  झूल बाई पति प्रभु सप्रे उम्र 45 वर्ष निवासी मुंगेली,
4) तोप सिंग पिता जगदीश सिंह उम्र 56 वर्ष  निवासी सोढार
5) रजनी यादव पति रज्जू यादव उम्र 40 वर्ष निवासी सेतगंगा
6) सनत साहू पिता पुरुषोत्तम साहू उम्र 32 वर्ष निवासी दुल्लापुर
7) कुमारी यदु पिता राम प्रसाद ध्रुव उम्र 17 वर्ष निवासी लगहा मुंगेली,
8) परेटन बाई पति राकेश मानिकपुरी उम्र 36 वर्ष निवासी फंदवानी ,
9) राकेश पिता अर्जुन दास उम्र 41 वर्ष निवासी फंदवानी ,
10)महावीर ध्रुव पिता बुधराम ध्रुव उम्र 39 वर्ष निवासी मुंगेली,
11)महेंद्र वस्त्रकर पिता देवनारायण वस्त्रकर उम्र 34 वर्ष निवासी सीपत,
12) मधुर वस्त्रकर पिता लक्ष्मण पुत्रकर निवासी सीपत