राजिम ब्रेकिंग: ऑनलाइन ठगी का बड़ा खुलासा, बैंक खातों का काला कारोबार, फर्जी खाता खोल कर पैसा ट्रांसफर करने वाले 10 आरोपी गिरफ्तार
Rajim Breaking: Big disclosure of online fraud, black business of bank accounts, 10 accused arrested for transferring money by opening fake account
गरियाबंद : राजिम थाना क्षेत्र में गरियाबंद पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए बैंक ऑफ महाराष्ट्र के म्यूल अकाउंट का खुलासा किया है. पुलिस ने साइबर ठगी में इस्तेमाल 7 बैंक खातों की जांच कर 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. ये खाते ठगी के लिए किराए पर दिए गए थे. जिनमें 4 करोड़ 16 लाख 96 हजार 238 रुपये की रकम कई राज्यों से साइबर फ्रॉड के जरिए जमा की गई थी.
पुलिस ने बताया कि 30 मई 2024 से 17 मार्च 2025 के बीच यह रकम ठगी के जरिए हासिल कर खातों में ट्रांसफर की गई. खाता धारकों ने कबूल किया कि वे जानते थे कि उनके खातों में अवैध तरीके से धन आ रहा है. इसके बावजूद उन्होंने अपने बैंक खातों को किराए पर देकर साइबर ठगी को बढ़ावा दिया.
वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा-निर्देश में चल रही जांच के तहत मनी लॉन्ड्रिंग जैसे गंभीर मामलों को उजागर किया गया. आरोपीगणों ने देश के कई हिस्सों से ठगी की रकम अपने खातों में स्वीकार करने की बात कबूल की है. पुलिस ने सभी को न्यायिक प्रक्रिया के तहत गिरफ्तार कर अदालत में पेश कर दिया है.
म्यूल अकाउंट ऐसे बैंक खाते होते हैं जिनका उपयोग धोखाधड़ी की कमाई को छुपाने और आगे ट्रांसफर करने के लिए किया जाता है. इन खातों को अक्सर लालच में आकर किराए पर दे दिया जाता है. जो मनी लॉन्ड्रिंग को बढ़ावा देता है.
गरियाबंद पुलिस की आम जनता से अपील:
अपने बैंक खाते को किसी भी स्थिति में किराए पर न दें. ऐसा करना जुर्म है और इसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं. किसी भी लालच में आकर कानून तोड़ने से बचें और समाज को भी जागरुक करें
गिरफ्तार आरोपी:
1. राधा साहनी – देवारपारा, राजिम
2. युवराज आदिल – शास्त्री चौक, बकली
3. बांकेबिहारी निषाद – संघर्ष चौक, नयापारा
4. कुंजबिहारी निषाद – संघर्ष चौक, नयापारा
5. रवि सोनकर – बगदेहीपारा, नयापारा
6. पवन मिरी – सतनामीपारा, बकली
7. मोहनीश टाण्डिया – कोतवालपारा, नवागांव (मगरलोड)
8. हरीश साहू – भाठापारा छांटा, नयापारा
9. रवि कुमार टिलवानी – महादेव घाट, रायपुरा
10. योगेन्द्र बंजारे – पटेलपारा, खिसोरा
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



