राजधानी में नशे के खिलाफ एक्शन, प्रतिबंधित मादक पदार्थ के साथ रंगे हाथ 3 आरोपी गिरफ्तार, कोकीन, आईफोन और सेलटोस कार जब्त
Action against drugs in the capital, 3 accused arrested red handed with banned drugs, cocaine, iPhone and Seltos car seized
रायपुर : पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज रायपुर अमरेश मिश्रा तथा पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशानुसार रायपुर पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इसी कड़ी में कोकीन के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार हुए है.
मिली जानकारी के मुताबिक एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को खबर मिली कि थाना न्यू राजेन्द्र नगर क्षेत्रांतर्गत महावीर नगर स्थित रामरामा रेसिडेंसी के पास चारपहिया वाहन में कुछ लोह अपने पास प्रतिबंधित मादक पदार्थ कोकीन रखें है और बिक्री की फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहे है.
जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम डी.आर. पोर्ते, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम संदीप मित्तल, नगर पुलिस अधीक्षक पुरानी बस्ती राजेश देवांगन और उप पुलिस अधीक्षक क्राईम संजय सिंह द्वारा प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना प्रभारी न्यू राजेन्द्र नगर को आरोपियों को प्रतिबंधित मादक पदार्थ कोकीन के साथ रंगेहाथ पकड़ने हेतु निर्देशित किया गया.
जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट और थाना न्यू राजेन्द्र नगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये चारपहिया वाहन एवं हुलिए के व्यक्तियों को निशानदेही कर पकड़ा गया. पूछताछ में व्यक्तियों ने अपना नाम शुभांक पॉल, सागर पीटर तथा सिद्धार्थ पाण्डेय निवासी रायपुर का होना बताया गया. टीम के सदस्यों द्वारा उनकी चारपहिया वाहन की तलाशी लेने पर वाहन में प्रतिबंधित मादक पदार्थ कोकीन रखा होना पाया गया.
जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 7.48 ग्राम प्रतिबंधित मादक पदार्थ कोकीन, नगदी रकम और घटना में इस्तेमाल 3 नग आईफोन और 1 चारपहिया वाहन CG04 MV 1022 जुमला कीमत करीब 9,00,000/- रुपये जप्त कर आरोपियों के खिलाफ थाना न्यू राजेन्द्र नगर में अपराध क्रमांक 96/2025 धारा 21, 22 नारकोटिक्स एक्ट का जुर्म दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही किया गया है.
गिरफ्तार आरोपी
01. शुभांक पॉल पिता शीतल पॉल उम्र 35 साल निवासी कटोरा तालाब मदर टरेसा स्कूल के पास थाना सिविल लाईन रायपुर
02. सागर पीटर पिता स्व शैलेन्द्र कुमार पीटर उम्र 33 साल निवासी श्याम नगर क्रिश्चन कॉलोनी थाना तेलीबांधा रायपुर
03. सिद्धार्थ पाण्डेय पिता राघवेन्द्र पाण्डेय उम्र 34 साल निवासी शैलेन्द्र नगर कटोरा तालाब कन्या शाला के पास थाना कोतवाली रायपुर
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



