पति पर पेट्रोल छिड़क लगा दी आग, दरवाजा बंद कर भागी पत्नी, रायपुर में इलाज के दौरान तड़प-तड़प कर युवक की मौत, आरोपी महिला गिरफ्तार
Husband doused in petrol and set on fire, wife locked the door and fled, young man dies in agony during treatment in Raipur, accused woman arrested
रायपुर : रायपुर के डीडी नगर थाना क्षेत्र में 8 दिसंबर की रात एक भयावह घटना घटी. जिसमें एक पत्नी ने अपने पति को पेट्रोल डालकर आग के हवाले कर दिया. पति गंभीर रुप से झुलस गया और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. यह मामला डीडी नगर थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक अरुण पटवा उम्र 45 साल और उसकी पत्नी के बीच घरेलू विवाद हुआ था. दोनों की शादी 22 साल पहले हुई थी और वे लंबे समय से अलग रह रहे थे. वारदात के वक़्त अरुण पटवा भतीजी की शादी से घर लौट रहे थे. पत्नी ने गुस्से में आग लगाकर दरवाजा बाहर से बंद कर दिया और फरार हो गई. पड़ोसियों की खबर पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया. गंभीर रुप से जल चुके अरुण की इलाज के दौरान मौत हो गई.
पुलिस ने आरोपी पत्नी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है. परिजनों का कहना है कि दोनों के बीच पहले भी विवाद के मामले दर्ज हो चुके हैं. और पत्नी पहले भी आत्महत्या का दबाव बनाकर परिवार को परेशान करती रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



