IAS महादेव कावरे बने रायपुर के संभाग आयुक्त...
IAS transfer : छत्तीसगढ़ में बड़े स्तर पर IAS अफसरों को इधर से उधर किया गया है। आईएएस महादेव कावरे को जहां रायपुर संभाग आयुक्त की जिम्मेदारी दी गई है, वहीं बीजापुर, महासमुंद और कोरिया जिले के कलेक्टरों का भी ट्रांसफर किया गया है।
IAS transfer : छत्तीसगढ़ में बड़े स्तर पर IAS अफसरों को इधर से उधर किया गया है। आईएएस महादेव कावरे को जहां रायपुर संभाग आयुक्त की जिम्मेदारी दी गई है, वहीं बीजापुर, महासमुंद और कोरिया जिले के कलेक्टरों का भी ट्रांसफर किया गया है। इसके अलावा मंत्रालय में पदस्थ सचिवों के भी प्रभार में बदलाव किया गया है।

संबित मिश्रा बने बीजापुर कलेक्टर
तबादले से संबंधित आदेश आज सामान्य प्रशासन विभाग छग शासन ने जारी किया। विनय कुमार लंगेह को महासमुंद कलेक्टर, संबित मिश्रा बीजापुर कलेक्टर और चंदन संजय त्रिपाठी को कोरिया कलेक्टर के पद पर पदस्थ किया गया है।





