गरियाबंद में मां दुर्गा को दी भावभीनी विदाई, प्रतिमाओं का विसर्जन, CM ने गांधी जी और लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
In Gariaband, Goddess Durga was given a tearful farewell, idols were immersed, and the Chief Minister garlanded the statues of Gandhi and Lal Bahadur Shastri.
रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राजधानी रायपुर के हृदय स्थल आजाद चौक स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा और शास्त्री चौक स्थित पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महात्मा गांधी जी के सिद्धांतों और उनके आदर्शों को याद करते हुए स्वच्छता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि गांधी जी ने भारत में स्वाधीनता आंदोलन को नई दिशा दी.
मुख्यमंत्री साय ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री लाल बहादुर शास्त्री का स्मरण करते हुए कहा कि शास्त्री जी का भारतीय स्वतंत्रता संग्राम और स्वतंत्र भारत के निर्माण में योगदान अविस्मरणीय है. सत्य, सादगी और अनुशासन से भरे उनके व्यक्तित्व ने पूरे राष्ट्र को दिशा दिखाई. शास्त्री जी ने किसानों और जवानों की शक्ति को राष्ट्र की असली ताकत बताया और “जय जवान – जय किसान” का नारा देकर पूरे देश को आत्मनिर्भरता और परिश्रम के मार्ग पर अग्रसर किया.
इस अवसर पर विधायक पुरन्दर मिश्रा, महापौर मीनल चौबे, छत्तीसगढ़ खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t
गरियाबंद : नवरात्रि की भक्ति और उत्साह के साथ माँ दुर्गा की सेवा-पूजा करने के बाद गुरुवार को विजयादशमी पर माँ की प्रतिमाओं का विसर्जन नगर के छिंद तालाब में किया गया। विदाई के समय श्रद्धालुओं की आँखें नम थीं, पर मन में यह विश्वास था कि माँ अगले साल पुनः विराजमान होकर आएंगी.
विसर्जन से पूर्व संतोषी मंदिर, डाक बंगला, शारदा चौक, बजरंग चौक सहित विभिन्न दुर्गा पंडालों में विशेष पूजा-अर्चना की गई। श्रद्धालुओं ने माँ का आशीर्वाद लेकर एक-दूसरे को गुलाल लगाया और जयकारे के बीच माँ दुर्गा की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। सजाए गए वाहनों पर विराजमान रंग-बिरंगी प्रतिमाओं के साथ मंदिरों से झांकियां निकाली गईं। ढोल-नगाड़ों, बैंड-बाजों और जसगीत की धुन पर भक्त नाचते-गाते विसर्जन स्थल तक पहुंचे.
बरसते पानी ने भी भक्तों का जोश कम नहीं किया। महिलाएं, पुरुष, युवा और बच्चे सभी ने भक्ति गीतों और जय माता दी के उद्घोषों के साथ माँ को विदाई दी। नगर की गलियों से लेकर मुख्य मार्गों तक धार्मिक वातावरण गूंजता रहा।
छिंद तालाब पर नगर पालिका प्रशासन द्वारा विशेष व्यवस्था की गई थी। क्रेन की मदद से प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। तालाब में साफ-सफाई, रोशनी, पेयजल, नाव, रस्सी और तैराकों की व्यवस्था की गई थी। इस दौरान पालिका के अधिकारी-कर्मचारी पूरी तरह सक्रिय रहे.
सुरक्षा की दृष्टि से थाना प्रभारी ओम प्रकाश यादव के नेतृत्व में पुलिस बल और ट्रैफिक टीम मुस्तैद रही। जगह-जगह पुलिस जवान तैनात रहे और पूरे कार्यक्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया.
पूरे नवरात्रि में नगर का वातावरण भक्तिमय रहा। गांधी मैदान, यादव पारा, सुभाष चौक, शिक्षक नगर, सिविल लाइन, संतोषी मंदिर समेत विभिन्न स्थानों पर धार्मिक कार्यक्रम, भजन-कीर्तन और जसगीत हुए। वहीं गुजराती समाज और श्री सार्वजनिक नव दुर्गा उत्सव समिति द्वारा आयोजित गरबा महोत्सव ने लोगों को आकर्षित किया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



