देवर ने भाभी-भतीजी को मारने 5 लाख की दी सुपारी, अनुकंपा नियुक्ति पाने रची खौफनाक साजिश, लाठी-डंडे से किया हमला, चार आरोपी गिरफ्तार
Brother-in-law gave a contract of Rs 5 lakh to kill sister-in-law and niece, hatched a horrific conspiracy to get compassionate appointment, attacked with sticks and rods, four accused arrested.
बिलासपुर/मल्हार : बिलासपुर जिले के मल्हार चौकी क्षेत्र के छोटे खइयांपारा, वार्ड क्रमांक 5 में 26 सितंबर की सुबह हुए हमले की सनसनीखेज साजिश का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने इस चौंकाने वाली वारदात के पीछे की गहरी रंजिश और सुपारी कनेक्शन का खुलासा किया है. एसईसीएल में अनुकंपा नियुक्ति पाने के लिए मल्हार के खईयापारा में रहने वाली महिला और उसकी बेटी की हत्या कराने के लिए सुपारी देने का मामला सामने आया है. सुपारी लेने वालों ने घर में घुसकर महिला और उसकी बेटी पर जानलेवा हमला कर दिया. हमले में गंभीर रुप से घायल महिला को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया.
सतरुपा श्रीवास और उनकी बेटी बृहस्पति पर हुए इस नृशंस हमले ने पूरे इलाके को दहला दिया था. जब सुबह करीब 5:45 बजे रोजाना की तरह दरवाजा खोलकर बाहर निकली सतरुपा पर घात लगाए बैठे नकाबपोश हमलावरों ने लाठी-डंडों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. बेटी ने बचाने की कोशिश की तो उसे भी नहीं बख्शा गया. गंभीर रुप से घायल मां-बेटी को मस्तूरी अस्पताल ले जाया गया. जहां से हालत नाजुक होने पर उन्हें बिलासपुर रेफर किया गया.
मिली जानकारी के मुताबिक उसकी बेटी को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई. घायल युवती की शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले की जांच शुरू की. जांच के दौरान मिले सुराग के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के साथ साजिश करने वालों को पकड़ लिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक मल्हार के खईयापारा में रहने वाली सतरुपा श्रीवास गृहणी हैं. वे अपनी बेटी बृहस्पती श्रीवास के साथ रहती हैं. शुक्रवार 26 सितंबर की सुबह नींद खुलने के बाद वे मुंह हाथ धोने के लिए घर के बाहर जा रही थीं. जैसे ही वे घर के पीछे का दरवाजा खोली दो नकाबपोश लोगों ने उन पर लाठी से हमला कर दिया. मारपीट के दौरान उन्होंने शोर मचाया तो बृहस्पति भी वहां पहुंच गई. नकाबपोश ने उन पर भी लाठी से हमला किया.
मां बेटी के शोर मचाने पर आसपास के लोग उनके घर की तरफ आने लगे. इसकी जानकारी होने पर हमलावर वहां से भाग निकले. पड़ोसियों के पहुंचने पर मां-बेटी ने घटना की जानकारी दी। पड़ोसियों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया. महिला की हालत नाजुक होने पर उन्हें प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया.
युवती की शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है. जांच के दौरान पता चला कि महिला का पति एसईसीएल में नौकरी करता था. उसके पति की मौत हो चुकी है. इसके बाद महिला के पेंशन और उसकी बेटी को अनुकंपा नियुक्ति की प्रतिक्रिया चल रही है.
जांच में सामने आया कि यह कोई अचानक हुई घटना नहीं, बल्कि एक सुनियोजित हत्या की साजिश थी, जिसे 5 लाख रुपये की सुपारी के तहत अंजाम दिया गया. पुलिस ने संदेह के आधार पर कृष्ण कुमार श्रीवास और विष्णु प्रसाद श्रीवास को हिरासत में लेकर पूछताछ की. जिसमें खुलासा हुआ कि तनौद निवासी नूतन कर्ष और टेकराम केंवट को सुपारी देकर सतरुपा को रास्ते से हटाने की प्लान बनाई गई थी.
आरोपी 25 सितंबर को मल्हार पहुंचे, रेकी की और 26 सितंबर की सुबह हमले को अंजाम दिया. पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से हमले में इस्तेमाल लाठियां, कपड़े और बाइक बरामद की है. सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया. पुलिस ने उनके खिलाफ धारा 109, 115(2), 333, 3(5) बीएनएस के तहत जुर्म दर्ज किया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



