ब्रेकअप से नाराज प्रेमी ने पेट्रोल पंप में दिनदहाड़े महिला कर्मचारी की चाकू मारकर हत्या, बचने के लिए भागी, दौड़ाकर बीच सड़क किया मर्डर

A murder in broad daylight rocked the city; a female petrol pump employee was stabbed to death, causing chaos and raising serious questions about law and order.

ब्रेकअप से नाराज प्रेमी ने पेट्रोल पंप में दिनदहाड़े महिला कर्मचारी की चाकू मारकर हत्या, बचने के लिए भागी, दौड़ाकर बीच सड़क किया मर्डर

अंबिकापुर : छत्तीसगढ़ में  बदमाशों के मन से कानून का खौफ खत्म होता नजर आ रहा है. अंबिकापुर शहर के एक पेट्रोल पंप में दिनदहाड़े चाकूबाजी की घटना ने लोगो के होश उड़ा दिए है. पेट्रोल पंप में युवती कर्मचारी को एक युवक ने चाकू मारकर मौत के घाट उतार दिया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. यह मामला गांधीनगर थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार दोपहर अंबिकापुर के गांधीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत चोपड़ापारा स्थित श्री कृपा फ्यूल्स पेट्रोल पंप में उस वक्त अफरातफरी मच गई. जब रोजाना की तरह भारती टोप्पो पेट्रोल पंप में पेट्रोल भरने का काम कर रही थी. इसी दौरान एक युवक पेट्रोल में आया और अचानक युवती पर एक दर्जन से ज्यादा बार चाकू से हमला कर मौके से फरार होने की कोशिश किया. तब आसपास के लोगों द्वारा उसे पकड़ने की कोशिश की. लेकिन उन्हें भी घायल कर फरार होने की कोशिश किया.
स्थानीय लोगों की मदद से पीड़िता को तुरंत निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. वारदात की खबर मिलते ही पूरे इलाके में दहशत का माहौल फैल गया.
स्थानीय लोगों के साहस से आरोपी युवक पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. आरोपी की पहचान जोगेंद्र पैकरा के नाम से हुई है. इस पूरे मामले को प्रेम प्रसंग से जोड़कर देखा जा रहा है.
वही पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचकर इस घटना की जांच कर रहे हैं. इधर आरोपी को गांधीनगर पुलिस थाने में लाकर पूछताछ कर रही हैं. इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t