रायपुर में कुत्ते से कटवाकर 50 हजार की लूट, नाबालिग पेट्रोल खत्म होने पर पान ठेला में रुका, बदमाशों ने पीछे कुत्ता छोड़ा, जांच में जुटी पुलिस

In Raipur, 50 thousand rupees were looted after getting bitten by a dog, the minor stopped in a paan cart after petrol ran out, the miscreants left the dog behind, police engaged in investigation.

रायपुर में कुत्ते से कटवाकर 50 हजार की लूट, नाबालिग पेट्रोल खत्म होने पर पान ठेला में रुका, बदमाशों ने पीछे कुत्ता छोड़ा, जांच में जुटी पुलिस

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी से एक हैरान कर देने वाला मामला निकलकर सामने आया है. एक नाबालिग को कुत्ते से कटवाकर पैसों की लूट की गई है. यह पूरा मामला गंज थाना क्षेत्र का है.
नाबालिग का आरोप है कि वह कोटा से अपने घर संतोषी नगर जा रहा था. इस दौरान गाड़ी में पेट्रोल खत्म हो गया. तो वह गंज इलाके में पास के ही एक पान ठेले के पास रुक गया. इसी बीच कुछ बदमाश लड़के भी आ गए. उन्होंने नाबालिग को घेर लिया. और फिर पैसों की मांग करने लगे. अपने साथ लाए पालतू कुत्ते से नाबालिग को कटवाकर 50 हजार रुपये और बाइक लूटकर ले गए.
नाबालिग का आरोप है कि बदमाशों ने उसके जब में रखे 50 हजार रुपए और बाइक छीन लिए. इस दौरान बदमाशों ने धारधार हथियार लेकर नाबालिग को मारने के लिए दौड़ाया. इसके बाद नाबालिग ने वहां से भाग कर अपनी जान बचाई.
इस मामले में गंज में शिकायत दी गई है. शिकायत के बाद पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है. पुलिस आसपास के जगह पर सीसीटीवी कैमरे की जांच पूछताछ कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI