जस गीतों की थाप के साथ जवारा विसर्जन, मां दुर्गा की पूजा अर्चना कर क्षेत्र में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना, उमड़ पड़ा आस्था का सैलाब

Jawara immersion to the beat of Jas songs, worship of Maa Durga and wishing for happiness, peace, prosperity and well-being in the area, a wave of faith surged.

जस गीतों की थाप के साथ जवारा विसर्जन, मां दुर्गा की पूजा अर्चना कर क्षेत्र में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना, उमड़ पड़ा आस्था का सैलाब

गरियाबंद  : नगर के शीतला मंदिर में नौ दिनों तक चले नवरात्र सेवा व उत्सव का समापन बुधवार को ज्योत-जवारा विसर्जन के साथ श्रद्धा और उल्लासपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ. प्राचीन परंपरा के अनुसार गाजे-बाजे, माता के जसगीत और भक्तिमय नारों के बीच हजारों श्रद्धालु छिंद तालाब पहुंचे, जहां विशेष पूजन-अर्चन के बाद जवारा का विसर्जन किया गया.
सुबह से ही महिलाएं, युवतियां और बालिकाएं अपने सिर पर जवारे सजाकर नगर के विभिन्न देवालयों से शीतला मंदिर पहुंचीं। यहां प्रज्वलित ज्योत और माता का विशेष श्रृंगार किया गया. इसके बाद श्रद्धालुओं का विशाल जत्था जुलूस के रुप में छिंद तालाब की ओर रवाना हुआ. भक्तगण माता के भजनों और जसगीतों पर झूमते-नाचते नजर आए. वातावरण “जय माता दी” के जयकारों से गूंज उठा.
अष्टमी पर मंगलवार को ही दुर्गा पंडालों और मंदिरों में सुबह से हवन-पूजन शुरु हो गया था. जो देर रात तक चलता रहा. वहीं बुधवार को जवारा विसर्जन के अवसर पर नगर के हर मोहल्ले से माता भक्त बड़ी संख्या में शामिल हुए.
नगरपालिका परिषद की तरफ से जवारा विसर्जन में शामिल होने वाली महिलाओं और माताओं-बहनों के लिए विशेष व्यवस्था की गई. विसर्जन के पश्चात सभी श्रद्धालुओं के लिए नाश्ता और नींबू पानी का वितरण किया गया. इसके लिए परिषद की विशेष टीम ने जगह-जगह सेवा दी. वहीं, सुभाष चौक में श्रीराम राज युवा संगठन द्वारा भी आम लोगों के लिए ठंडे पानी की विशेष व्यवस्था की गई. जिसका लाभ हजारों श्रद्धालुओं ने लिया.
जिला पंचायत अध्यक्ष गौरीशंकर कश्यप ने मां दुर्गा की पूजा अर्चना कर क्षेत्र में सुख शांति समृद्धि और खुशहाली की कामना की. साथ ही उन्होने जसगीत एवं भजन गाकर अपने साथ सैकड़ो भक्तो को झुमने मजबुर कर दिया.
ज्ञात हो कि गौरीशंकर कश्यप एक अच्छे कवि के रूप में भी जाने जाते है. जिला पंचायत अध्यक्ष गौरी शंकर कश्यप लगातार क्षेत्र के विभिन्न ग्रामो में पहुंचकर कार्यक्रमो में शामिल हो रहे है और लोगो से मुलाकात कर रहे हैं. इस दौरान लोगो की समस्याओं को सूनकर समस्या समाधान करने का भी प्रयास कर रहे हैं..
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t