लकड़ी लेने जंगल गए कमार युवक को हाथी ने सुंड से उठाकर पटका, हालत नाजुक, इलाज के लिए रेफर, वन विभाग ने जारी किया अलर्ट

Kamar youth, who had gone to the forest to collect wood, was picked up by the elephant and thrown by his trunk, condition critical, referred for treatment, forest department issued alert.

लकड़ी लेने जंगल गए कमार युवक को हाथी ने सुंड से उठाकर पटका, हालत नाजुक, इलाज के लिए रेफर, वन विभाग ने जारी किया अलर्ट

धमतरी : नगरी विकासखंड के सांकरा रेंज के अंतर्गत जंगली हाथी ने कमार युवक को सूंड से उठाकर पटक दिया. जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया है. जिसे घायल हालत में नगरी के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां पर उसका इलाज किया जा रहा है.
मिली जानकारी के मुताबिक अरसीकंहार वन परिक्षेत्र कक्ष क्रमांक 126 में ग्राम गीतकार मुड़ा के बुधराम कमार पिता पुसऊ कमार पिता पुसऊ कमार उम्र 39 साल अपने साथियों हरिलाल कमार, चवर सिंह कमार, सुनाराम कमार, लखन लाल कमार के साथ दोपहर को भोथली जंगल में जलाऊ लकड़ी के लिए गया था.
तभी दोपहर 3 बजे अचानक जंगल में सिकासेर दल के 15 हाथीयों से सामना हो गया. इसी दौरान बुधराम कमार पर एक दतैल हाथी ने सूंड से उठाकर पटक दिया. 
हाथी का दांत ग्रामीण की जांघ में घुस गया. जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया.
वहीं हाथियों की आवाज और बुधराम कमार पर हमले की जानकारी होते ही बड़ी तादाद में ग्रामीण घटनास्थल पहुंचे. ग्रामीणो ने वहां मौजूद हाथियों को भगाया. और उसे मोटरसाइकिल से घर लाया गया. जिसके बाद कार से बुधराम कमार को इलाज के लिए सिविल अस्पताल नगरी लाया गया. जांघ में टांके लगाकर हालत को देखते हुए धमतरी जिला अस्पताल रेफर किया गया.
बताया जा रहा है कि नगरी के आसपास के जंगल में सिकासेर दल के करीब 15 हाथी घूम रहा है. जिस पर वन विभाग ने अलर्ट जारी कर ग्रामीणों को जंगल में जाने के लिए मना किया गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI