लोन वसूली के नाम पर अपहरण कर मारपीट, पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल, फरार आरोपियों की तलाश जारी

Kidnapped and beaten in the name of loan recovery, police arrested two accused and sent them to jail, search for absconding accused continues

लोन वसूली के नाम पर अपहरण कर मारपीट, पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल, फरार आरोपियों की तलाश जारी

महासमुंद/ बया : फाइनेंस कंपनी के लोन की वसूली के नाम पर जबरन अगवा कर युवक के साथ मारपीट करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई बया चौकी पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के निर्देशन में की गई.
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम बया निवासी नंदू सेन ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 17 जुलाई को बजाज फाइनेंस कंपनी, पिथौरा के लोन वसूली एजेंट राजकुमार पटेल अपने अन्य दो साथियों के साथ उसके घर आया और किस्त पटाने की बात कहकर जबरदस्ती उसे मोटरसाइकिल में बैठाकर एक अज्ञात स्थान पर ले गया. वहां एक कमरे में बंद कर बेल्ट, डंडा, हाथ-मुक्के और कैंची से प्रार्थी के साथ मारपीट की गई.
चौंकाने वाली बात यह रही कि मारपीट के दौरान आरोपियों ने अपने तीन और साथियों को भी बुला लिया और मिलकर प्रार्थी के साथ बेरहमी से मारपीट की. इस मामले में चौकी बया, थाना राजादेवरी में अपराध क्रमांक 58/2025, धारा 140(3), 127(2), 296, 115(2), 351(3), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया.
तत्परता से कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी राजकुमार पटेल उम्र 32 साल, निवासी ग्राम छिबर्रा और योगेश सिन्हा उम्र 25 साल निवासी ग्राम सरकड़ा दोनों को थाना पिथौरा जिला महासमुंद को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई. जिसमें दोनों ने जुर्म कबूल किया.
पुलिस ने उनके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल, मारपीट में इस्तेमाल की गए बेल्ट, कैंची और दोनों के मोबाइल फोन जप्त किए हैं. दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया. मामले की जांच जारी है और अन्य फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB