प्रधानमंत्री के छग आने से पहले फूटा लेटर बम, ननकी राम कंवर ने लिखा मोदी, शाह और नड्डा को पत्र, कहा- पार्टी के कुछ नेता कर रहे दलाली

Letter bomb exploded before the PM's arrival in Chhattisgarh, Nanki Ram Kanwar wrote a letter to Modi, Shah and Nadda, said- some party leaders are doing brokerage

प्रधानमंत्री के छग आने से पहले फूटा लेटर बम, ननकी राम कंवर ने लिखा मोदी, शाह और नड्डा को पत्र, कहा- पार्टी के कुछ नेता कर रहे दलाली

रायपुर : भाजपा के वरिष्ठ बेबाक नेता और पूर्व गृह मंत्री ननकी राम कंवर ने भाजपा के कई नेताओं का टेंशन बढ़ा दिया है. उन्होंने केंद्रीय नेताओं को पत्र लिखकर निगम मंडलों में नए लोगों को नियुक्त करने की मांग की है. पुराने पदाधिकारियों को कोई पद नहीं देने की मांग की है. अपने पत्र में उन्होंने यह भी कहा है कि कुछ दलाल टाइप नेता ऐसे अधिकारियों को अहम पद दिलाने का प्रयास कर रहे हैं जो कांग्रेस सरकार के समय भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को झूठे मामले में फंसाने का काम किया था.
ननकी राम कंवर ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को पत्र लिखा है. पत्र में उन्होंने कहा है कि साल 2003 से 2018 तक प्रदेश में भाजपा की सरकार थी. उस समय विभिन्न निगम-मंडलों के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष सहित कई अन्य पदों पर पार्टी के कई लोगों की नियुक्तियां की गई थी. कई ऐसे निगम के मंडल अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्य रहे जिनके क्रियाकलाप से भाजपा सरकार को काफी नुकसान उठाना पड़ा था. ऐसे लोगों के कारण ही 2018 में हमारी सरकार चली गई थी.
उन्होंने अपने पत्र में यह भी लिखा है कि कांग्रेस सरकार के समय जिन कर्मचारियों और अधिकारियों ने भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं को झूठे मामले में फंसाया और उन्हें प्रताड़ित किया. उन्ही कर्मचारी-अधिकारियों को हमारी पार्टी के कुछ दलाल प्रकृति के लोग मनचाही जगहों पर पदस्थ कराने के प्रयास में लगे हुए हैं. ऐसे अधिकारियों के खिलाफ हो रही शिकायत पर कार्यवाही करने पर रोक लगाने का प्रयास करते हैं.
कंवर ने पत्र में ये भी लिखा कि ऐसे लोगों को चिन्हित कर पार्टी के मुख्य पदों से दूर रखना उचित होगा. इसके साथ ही पार्टी के लिए काफी लंबे समय से काम करने वाले कार्यकर्ताओं को निगम मंडल के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं अन्य पदों पर नियुक्ति करना उचित होगा. पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ता जो कि काफी समय से पार्टी के लिए लगातार ईमानदारी पूर्वक काम करते आये हैं और जिन्हे आज तक किसी भी निगम, मंडल के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष एवं सदस्य के रूप में काम करने का मौका नहीं मिला है. उन्हें मौका दिया जाना चाहिए और यही उचित होगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI