गांधी जी की पुण्यतिथि पर पहली बार खुली रही शराब दुकानें, मनरेगा बचाओ संग्राम और धान खरीदी की तारीख बढ़ाने गरियाबंद समेत छग में प्रदर्शन

Liquor shops remained open for the first time in Chhattisgarh on Gandhiji's death anniversary, protest in Gariaband to save MNREGA and extend the date for paddy procurement.

गांधी जी की पुण्यतिथि पर पहली बार खुली रही शराब दुकानें, मनरेगा बचाओ संग्राम और धान खरीदी की तारीख बढ़ाने गरियाबंद समेत छग में प्रदर्शन

गरियाबंद : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर शुक्रवार को कांग्रेस भवन गरियाबंद में श्रंद्धाजलि देकर छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया. मनरेगा बचाओ संग्राम और किसानों के हित में धान खरीदी की तारीख बढ़ाने की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिले भर में विरोध प्रदर्शन किया. गरियाबंद मुख्यालय के तिरंगा चौक में कांग्रेस ने प्रदर्शन के साथ सांकेतिक चक्काजाम प्रदर्शन .कर सरकार की नीतियों के खिलाफ आक्रोश जताया.
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों के चलते मनरेगा जैसी जनहितकारी योजना को कमजोर किया जा रहा है. मनरेगा कानून में बदलाव और इसके स्वरुप को बदलने के प्रयासों को कांग्रेस ने गरीब, मजदूर और ग्रामीण जनता के अधिकारों पर सीधा हमला बताया.
कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि धान खरीदी की समय-सीमा कम होने से हजारों किसान आज भी अपनी उपज बेचने से वंचित हैं. ऐसे में धान खरीदी की आख़री तारीख बढ़ाना किसानों की मजबूरी नहीं, अधिकार है. इसी मांग को लेकर प्रदेश भर में एक साथ आंदोलन किया जा रहा है.
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर 30 जनवरी को जिला एवं ब्लॉक स्तर पर शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन और सांकेतिक चक्काजाम आयोजित किया गया. रायपुर स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन से जारी निर्देशों के तहत यह आंदोलन महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर किया गया.
कांग्रेस ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि अगर सरकार ने मनरेगा के अधिकारों से छेड़छाड़ बंद नहीं की और धान खरीदी की तिथि नहीं बढ़ाई. तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और तेज किया जाएगा.
इस मौके पर वरिष्ठ नेता युगल किशोर पांडेय, महेंद्र राजपूत, डीलेश्वर देवांगन, बीरु यादव, रमेश मेश्राम, श्रीमती श्रद्धा राजपूत, संदीप सरकार, मनीष ध्रुव, अमृत पटेल, चित्रांश ध्रुव, मुकेश रामटेके, मुकेश पांडेय, गैंद लाल सिन्हा, ऐश्वर्य यदु, हरीश देवांगन, श्रीमती सुरेखा नागेश, श्रीमती सविता गिरी, श्रीमती प्रतिभा पटेल, श्रीमती सुमंत देवांगन, श्रीमती ममता फुलझले, अवध राम यादव, अजगर खान, प्रदीप यादव, अक्तूराम यादव,सुजीत कुटारे, कादर हिंगोरा, प्रभु लाल सिन्हा, रमेश सिन्हा, डैनी बाबू, द्वारिका ठाकुर, पुरषोत्तम घृतलहरे, कांतिलाल यादव, हेमनाथ पुजारी सुरेश दास मानिकपूरी, पप्पू यादव, जितेश्वर साहू, सूरज यादव, अमर सिंग समेत बड़ी तादाद में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB

रायपुर : छत्तीसगढ़ के इतिहास में संभवतः यह पहली बार हुआ है जब राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि (30 जनवरी) पर प्रदेश में शराब की दुकानें खुली रहीं. अब तक के सालों में गांधी जयंती और उनकी पुण्यतिथि पर पूरे देश के साथ-साथ छत्तीसगढ़ में भी ‘ड्राय डे’ घोषित रहता था. इस बदलाव ने प्रदेश की सियासत में भूचाल ला दिया है. जहाँ कांग्रेस ने इसे बापू का अपमान और भाजपा सरकार की ‘तानाशाही’ करार दिया है.
परंपरा टूटने पर बवाल
आमतौर पर 30 जनवरी को गांधी जी के सम्मान में शराब की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध रहता है. लेकिन इस साल आबकारी विभाग द्वारा ऐसा कोई आदेश जारी नहीं होने के कारण शराब प्रेमियों की भीड़ दुकानों पर नजर आई. कांग्रेस ने इस मामले पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है. पीसीसी (प्रदेश कांग्रेस कमेटी) के नेताओं का कहना है कि कांग्रेस ने सरकार पर आरोप लगाया कि वह राजस्व के लालच में नैतिक मूल्यों को भूल गई है. विपक्ष का दावा है कि भाजपा सरकार जानबूझकर उन परंपराओं को खत्म कर रही है जो गांधी जी के आदर्शों से जुड़ी हैं.
परंपरा टूटने पर बवाल
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB

महासमुंद : महासमुंद जिले में प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर महासमुंद जिला कांग्रेस कमेटी और किसान कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में धान खरीदी की अवधि एक महिना बढ़ाने की मांग को लेकर बीरकोनी में राष्ट्रीय राजमार्ग-53 तथा राष्ट्रीय राजमार्ग-353 पर किसान कांग्रेस ने सांकेतिक चक्काजाम किया. इस दौरान राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई. एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था की थी. किसान कांग्रेस ने मांगें नहीं माने जाने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB

कांग्रेसियों ने धान खरीदी को लेकर नेशनल हाईवे मैनपुर में किया चक्काजाम

गरियाबंद : धान खरीदी की तिथि बढाने की मांग को लेकर आज शुक्रवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मैनपुर द्वारा नेशनल हाईवे 130 सी मुख्य मार्ग मैनपुर देवभोग गरियाबंद में चक्काजाम कर दिया और भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी किया गया. इस दौरान सड़क के दोनो तरफ लंबी वाहनों की कतार लग गई और सड़क में बैठकर चक्काजाम कर रहे कांग्रेस नेताओं, पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपने के बाद चक्काजाम को स्थगित किया गया.
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर आज 30 जनवरी को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बलिदान दिवस के मौके पर कांग्रेसियों ने सर्वप्रथम गांधी चौक पहुंचकर गांधी जी की प्रतिमा का पूजा अर्चना कर श्रध्दांजलि अर्पित किया मनरेगा बचाओं संग्राम के तहत पूर्व निर्धारित कार्यक्रम मुताबिक ग्राम पंचायत मैनपुर के सामने नेशनल हाईवे के उपर शांतिपूर्ण बैठकर चक्काजाम किया.
चक्काजाम शुरु करते ही सड़क के दोनो ओर यात्री बस, मालवाहक गाड़ियों का काफिला लग गया. भारी तादाद मे पुलिस बल थाना प्रभारी शिव शंकर हुर्रा के नेतृत्व मे पहुंचकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को चक्काजाम खत्म करने समझाईस देते रहे. इस दौरान कांग्रेसियों ने करीब एक घंटा चक्काजाम नेशनल हाईवे को बाधित कर तहसीलदार के आने के बाद तहसीलदार रमेश मेहता को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर चक्काजाम को खत्म किया गया.
इस दौरान चक्काजाम को संबोधित करते हुए ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रामकृष्ण ध्रुव ने कहा भाजपा सरकार किसानो से धान नही खरीदना चाह रही है. हर तरह से किसानो को परेशान किया जा रहा है. अभी तक प्रदेश मे लाखो किसान धान नही बेच पाये है लेकिन इससे भाजपा को कोई फर्क नही पड़ता. ध्रुव ने कहा भाजपा सिर्फ लोगो को आपस मे उलझा कर राजनीति कर रही है. आज इस वनांचल क्षेत्र मे लोगो को पीने के लिए साफ पानी नही मिल पा रहा है. क्या यही भाजपा सरकार का विकास है. बिजली के बगैर हजारो ग्रामीण जीवन बसर कर रहे हैं. लगातार जंगलो मे अवैध कटाई करवाई जा रही है एक पेड़ मां के नाम और पूरा जंगल अडानी के नाम किया जा रहा है.
ब्लॉक कांग्रेस महामंत्री गेंदू यादव ने कहा जबसे भाजपा सरकार बनी है सिर्फ नाम बदलने का काम किया जा रहा है. मनरेगा योजना के नाम को बदलकर अब इस काननू को खत्म करने की साजिस रची जा रही है. मनरेगा का नाम बदलकर नये ढांचे मे ढालने की कवायद सुधार नही बल्कि साजिस का संकेत है.
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तनवीर राजपूत ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा भाजपा के राज मे चारो तरफ लोग परेशान हो गये हैं. चाहे किसान, मजदूर, युवा, छात्र बेरोजगार , कर्मचारी व्यापारी सब परेशान है.
इस मौके पर प्रमुख रूप से ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रामकृष्ण ध्रुव, महामंत्री गेंदू यादव, युवा कांग्रेस अध्यक्ष सोहन नागेश, महिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रियंका कपिल, आदिवासी कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष टीकम कपिल, पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष शाहिद मेमन, वरिष्ठ कांग्रेस नेता तनवीर राजपूत, भुनेश्वर नेगी, तिलक मरकाम, विष्णु नेताम, धनराज सोरी, दुलेन्द्र नेगी, डोमार साहू, लिकेश यादव, लोचन निर्मलकर, इमरान रजा, पदुलोचन यादव, तीव कुमार सोनी, गोरे लाल नागेश, जाकिर रजा, पिलेश्वर सोरी, नेहाल सिंह नेताम, पारेश्वर नेगी, पवन जगत, खेलन साहू, नजीब बेग सहित बड़ी तादाद में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB

आरंग में किसानों का उग्र प्रदर्शन! NH-53 पर चक्काजाम, धान खरीदी की तिथि बढ़ाने की मांग

रायपुर/आरंग : राजधानी रायपुर के आरंग विधानसभा क्षेत्र के किसान धान खरीदी की तिथि बढ़ाने की मांग को लेकर नेशनल हाईवे 53 पर चक्काजाम किया. रसनी टोल प्लाजा पर बड़ी संख्या में किसान पहुंछे. स्थिति को देखते हुए पुलिस ने भारी संख्या में बल तैनात किया.
किसान, किसान नेता और कांग्रेस के कार्यकर्ता मिलकर पंजीकृत सभी किसानों के धान खरीदने की तारीख बढ़ाने की मांग की. मंचीय कार्यक्रम के बाद किसान हाईवे पर उतरकर चक्काजाम किया. किसानों में प्रदेश सरकार के रवैए को लेकर भारी नाराजगी है.
किसानों का कहना है कि इस वर्ष सरकार ने प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदने का नियम बनाया है, लेकिन लगभग 21% किसानों का धान सत्यापित होने के बावजूद टोकन जारी नहीं किया गया. जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ रहा है.
किसानों की प्रमुख मांगें हैं-
1. केंद्र सरकार द्वारा समर्थन मूल्य में की जाने वाली वृद्धि का लाभ किसानों को हर साल मिलना चाहिए।
2. प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ नहीं मिल रहा, इसे बंद किया जाए।
3. सहकारी समितियों किसानों का जमा अमानत राशि पर ब्याज दिया जाए।
4. धान भराई की राशि सीधे किसानों के खाते में जमा की जाए।
5. धान खरीदी नीति में सुधार किया जाए।
किसानों ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगें शीघ्र पूरी नहीं की गईं, तो वे उग्र प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB