खड़े ट्रक में जा टकराई महिंद्रा ट्रेवल्स की यात्री बस, मौके पर ही 1 की मौत, 8 घायल, मची चीख-पुकार, वाहन के उड़े परखच्चे
Mahindra Travels passenger bus collided with a parked truck, 1 died on the spot, 8 injured, there was screaming and shouting, the vehicle was blown to pieces
बालोद : बालोद जिले में सोमवार की तड़के सुबह दिल दहला देने वाला हादसा हो गया. नेशनल हाइवे 30 पर जगदलपुर से रायपुर आ रही महेंद्रा ट्रेवल्स की यात्री बस खड़ी ट्रक में जा टकराई. भीषण टक्कर से बस सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई. मौके पर ही एक यात्री की मौत हो गई. जबकि 8 लोग घायल बताए जा रहे हैं. यह दर्दनाक हादसा पुरुर थाना क्षेत्र के आरा पेट्रोल पंप के पास हुआ है.
मिली जानकारी के मुताबिक महेंद्रा ट्रेवल्स की बस CG04 PW 5480 यात्रियों को जगदलपुर से लेकर रायपुर की तरफ आ रही थी. सुबह करीब 4 बजे सभी यात्री हल्की नींद में थे. तभी अचानक बस सड़क किनारे खड़ी ट्रक से टकरा गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस के परखच्चे उड़ गए.
मौके पर ही एक यात्री रामप्रसाद मरकाम उम्र 23 साल की मौत हो गई.खबर के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची. हादसे में घायल लोगों को धमतरी जिला अस्पताल भेजा गया. जहां उनका इलाज जारी है. मृतक की पहचान और घायलों के नामों की जानकारी जुटाई जा रही है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है कि हादसा चालक की लापरवाही थी या कोई तकनीकी खामी थी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



