गणेश विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से चालीस वर्षीय युवक की मौत, गांव में शोक का माहौल, सदमे में परिवार

Major accident during Ganesh Visarjan, 40-year-old youth died after drowning in a pond, atmosphere of mourning in the village, family in shock

गणेश विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से चालीस वर्षीय युवक की मौत, गांव में शोक का माहौल, सदमे में परिवार

धमतरी/नगरी/बेलर : धमतरी जिला के भूरसीडोंगरी गांव में गणेश विसर्जन के दौरान चालीस साल के युवक की तालाब में डूबने से मौत हो गई. इस घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है और परिवार सदमे में हैं. यह मामला  सिहावा थाना क्षेत्र के कमार तालाब का है.
मिली जानकारी के मुताबिक गांव में गणेश विसर्जन का कार्यक्रम था. विसर्जन के दौरान धार्मिक परंपरा के मुताबिक तालाब में नारियल फेंकने का रिवाज है. जिसे निकालने युवक दोपहर 12 बजे के आसपास महेश यादव तालाब के अंदर चला गया. जहां पर गहराई ज्यादा होने की वजह से युवक डूबने से उसकी मौत हो गई. 
मामले में सिहावा थाना प्रभारी लेखराम ठाकुर ने बताया कि गणेश विसर्जन के दौरान तालाब में नारियल फेंका गया. जिसे निकालने युवक तालाब के गहरे पानी में चला गया और डूबने से उसकी मौत हो गई.
बताया जा रहा है मृतक शराब के नशे में था. फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए स्वास्थ्य केंद्र बेलरगांव अस्पताल भेज दिया गया है और आगे की कार्रवाई कर रही है. गणेशोत्सव की खुशियाँ मातम में बदल गई हैं और इस घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t