झांकी देखने जा रहे बाइक सवार परिवार को अज्ञात वाहन ने मारी जोरदार टक्कर, मामा-भांजे की मौके पर मौत, मां और दो बच्चियां गंभीर, पसरा मातम

An unknown vehicle hit a family riding a bike going to see the tableau, uncle and nephew died on the spot, mother and two daughters are serious, mourning spread

झांकी देखने जा रहे बाइक सवार परिवार को अज्ञात वाहन ने मारी जोरदार टक्कर, मामा-भांजे की मौके पर मौत, मां और दो बच्चियां गंभीर, पसरा मातम

खैरागढ़ : झांकी देखने निकला एक परिवार शनिवार रात दर्दनाक सड़क हादसे का शिकार हो गया. हादसे के बाद गांव में मातम पसर गया है वहीं दो लोगों की मौत और बच्चों के गंभीर रूप से घायल होने की खबर के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम बल्देवपुर निवासी रिलेश साहू उम्र 32 साल अपने भांजे मोहित साहू उम्र 13 साल निवासी गंजीपारा के साथ पत्नी करिश्मा साहू और दो नन्हीं बेटियों (डेढ़ और तीन साल) को लेकर बाइक से राजनांदगांव जा रहे थे.
ठेलकाडीह से पहले आशीर्वाद ढाबा के पास राजनांदगांव की तरफ से आ रही तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को जोरदार ठोकर मार दी. हादसा इतना भीषण था कि रिलेश साहू और उनका भांजा मोहित की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. वहीं पत्नी करिश्मा और दोनों बच्चियां गंभीर रुप से घायल हो गईं. जिन्हें राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है.
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. खबर मिलते ही ठेलकाडीह पुलिस और यातायात दल मौके पर पहुंचा और दोनों शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए खैरागढ़ भेजा गया. वहीं पुलिस ने अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है.
यह हादसा एक बार फिर वाहन चालकों की लापरवाही और यातायात नियमों की अनदेखी को उजागर करता है. एक ही बाइक पर 5 लोग सवार थे. जबकि यातायात पुलिस बार-बार लोगों को समझाइश देती रही है. इसके बावजूद नियमों को नजरअंदाज करने की कीमत सड़क पर मासूम जानें गंवाकर चुकानी पड़ रही है. बल्देवपुर के साहू परिवार का घर अब अंधेरे और सन्नाटे में डूबा है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t