धमतरी में मॉब लिंचिंग, धान चोरी के आरोप में युवक की बेरहमी से पीट पीटकर हत्या, पुलिस ने 3 महिलाओं समेत 13 आरोपियों को किया गिरफ्तार

Mob lynching in Dhamtari, youth brutally beaten to death on charges of stealing paddy, police arrested 13 accused including 3 women

धमतरी में मॉब लिंचिंग, धान चोरी के आरोप में युवक की बेरहमी से पीट पीटकर हत्या, पुलिस ने 3 महिलाओं समेत 13 आरोपियों को किया गिरफ्तार

धमतरी/कुरुद : छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवक की कुछ लोगों ने बेरहमी से पिटाई की. जिससे उसकी मौत हो गई. यह घटना सोमवार देर रात की है. पुलिस ने इस मामले में 12 लोगों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है.
मिली जानकारी के मुताबिक कार्तिक पटेल उम्र 19 साल पर कुरूद थाना क्षेत्र के ग्राम सिरसिदा के कुछ लोगों ने तीन बोरी धान चोरी करने का आरोप लगाया था. इसी आरोप के चलते रात करीब 2 बजे सिरसीदा गांव के 10-12 लोग दहादाहा गांव पहुंचे, जहां कार्तिक अपने परिवार के साथ रहता था. आरोपियों ने उसे जबरन घर से खींचकर सिरसीदा गांव ले गए.
ग्राम सिरसिदा के भीखम साहू, नोहर साहू, बुधेश्वर साहू, प्रेम साहू, किशन साहू, बिरेन्द्र साहू, तोरण साहू, रामनाथ साहू, रमेशर साहू, धान बाई साहू, गीतांजली साहू, शशिकला साहू ने ग्रामीणों के साथ मिलकर धान चोरी की बात को लेकर प्रार्थी को एवं मृतक कार्तिक पटेल, संजय साहू, देवेन्द्र साहू, ओंकार साहू, धनेश्वर निषाद को हाथ मुक्का एवं डंडा से रात में 22 दिसंबर से 23 दिसंबर सुबह सात बजे कार्तिक को लाठी और लोहे की रॉड से बुरी तरह पीटा. यह पिटाई करीब चार घंटे तक चलती रही. पुलिस के मुताबिक कार्तिक को इतनी बुरी तरह पीटा गया कि वह गंभीर रुप से घायल हो गया. पिटाई के बाद आरोपी उसे उसी हालत में छोड़कर भाग गए.
गंभीर रुप से घायल कार्तिक को परिजनों ने अस्पताल पहुंचाया. लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. मृतक के पिता तुलसी राम पटेल ने आरोप लगाया कि झूठे आरोप में फंसाकर उसके बेटे की हत्या की गई है. उन्होंने कहा कि सिरिसिदा गांव के किसान भीखम साहू ने बिना किसी सबूत के उसके बेटे पर धान चोरी का आरोप लगाया था.
इस मामले में डोमेश कुमार साहू उम्र 18 साल का और अन्य आरोपितों के द्वारा भी मारपीट करना पाये जाने पर मामले में अन्य आरोपितों का नाम जोड़ा गया. जिसमें आरोपित भीखम साहू, नोहर साहू, बुधेश्वर साहू, प्रेम साहू, किशन साहू ने अपने अन्य साथी आरोपितों से मिलकर जुर्म करना कबूल किया. सभी के खिलाफ पुलिस ने जुर्म दर्ज कर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.
गिरफ्तार आरोपितों में भीखम साहू उम्र 41 साल, नोहर राम साहू उम्र 39 साल, बुदेश्वर साहू उम्र 29 साल, प्रेम कुमार साहू उम्र 48 साल, किशन साहू उम्र 22 साल, बिरेन्द्र कुमार साहू उम्र 34 साल, तोरण लाल साहू उम्र 43 साल, रामनाथ साहू उम्र 59 साल, रमेशर साहू उम्र 58 साल, डोमेश कुमार साहू उम्र 18 साल, गीतांजली साहू उम्र 37 साल, शशिकला साहू उम्र 38 साल, भानमति साहू उर्फ भान बाई उम्र 43 साल ग्राम सिरसिदा शामिल हैं.
धमतरी जिले के पुलिस अधीक्षक अंजनेय वार्ष्णेय ने बताया, ‘इस घटना में शामिल 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. उनके खिलाफ हत्या, अपहरण और अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है. मामले की जांच जारी है और दोषियों को कड़ी सजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा.’
घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. स्थानीय लोगों ने इस कृत्य की निंदा की है और प्रशासन से दोषियों को जल्द से जल्द सजा दिलाने की मांग की है. इस मामले ने एक बार फिर सवाल खड़ा कर दिया है कि आखिर लोग किसी भी विवाद या जुर्म के लिए कानून को अपने हाथ में लेना कब बंद करेंगे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI