15 वर्षीय बच्चे का अपहरण कर फिरौती मांगने वाले एक नाबालिग आरोपी समेत दुलेश्वर को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे

Police arrested Duleshwar and a minor accused who kidnapped a 15-year-old boy and demanded ransom and sent them behind bars.

15 वर्षीय बच्चे का अपहरण कर फिरौती मांगने वाले एक नाबालिग आरोपी समेत दुलेश्वर को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे

बलरामपुर : बलरामपुर जिले के चौकी बलंगी पुलिस ने नाबालिग बच्चे का अपहरण कर 10 हजार रुपए की फिरौती मांगने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. यह मामला जिले के रघुनाथनगर क्षेत्र का है. जहां आरोपी ने अपने साथी के साथ मिलकर एक नाबालिग का अपहरण कर परिजनों से फिरौती की रकम वसूली थी.
मिली जानकारी के मुताबिक रामदास यादव निवासी कोगवार ने चौकी बलंगी में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 20 अक्टूबर को उसका 15 वर्षीय बेटा नीतीश यादव बाजार गया था. शाम करीब 6 बजे बेटे के मोबाइल से उसके बड़े भाई मनीष यादव के पास फोन आया. फोन पर आरोपी दुलेश्वर यादव और एक अन्य अपचारी बालक ने बताया कि उन्होंने नीतीश का अपहरण कर लिया है और धमकी दी कि अगर ₹10,000 नहीं दिए गए तो वे बच्चे की हत्या कर देंगे.
परिजनों ने डर की वजह से आरोपी के मोबाइल पर 10,000 ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिया. जिसके बाद नाबालिग को छोड़ा गया. इस मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आई और वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर अपराध क्रमांक 140/2025 धारा 140(2), 3(5) BNS के तहत मामला दर्ज कर जांचना शुरु की गई.
इस मामले की जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी दुलेश्वर यादव पिता गोविंद प्रसाद यादव, निवासी करमडीहा और एक नाबालिग बालक को उनके गांव में घेराबंदी कर हिरासत में लिया. पूछताछ में दोनों ने जुर्म कबूल कर लिया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर  भेज दिया.
आरोपी
दुलेश्वर यादव पिता गोविंद प्रसाद यादव,  निवासी करमडीहा, थाना रघुमाथनगर, जिला बलरामपुर रामानुजगंज
एक नाबालिग बालक
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t