नकली अवैध देशी शराब की फैक्ट्री का पुलिस ने किया भांडाफोड़, आधा दर्जन से ज्यादा आरोपी गिरफ्तार, सात लाख की सम्पत्ति जप्त

Police busted factory of fake illegal country liquor more than half a dozen accused arrested property worth seven lakhs seized

नकली अवैध देशी शराब की फैक्ट्री का पुलिस ने किया भांडाफोड़, आधा दर्जन से ज्यादा आरोपी गिरफ्तार, सात लाख की सम्पत्ति जप्त

खैरागढ़-छुईखदान-गंडई : पुलिस द्वारा अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है. इसी कड़ी में खैरागढ़ पुलिस को नकली देशी प्लेन शराब का निर्माण कर बिक्री करने की खबर मिली. इस खबर पर पुलिस टीम उक्त मकान पर पहुंची और छापेमारी कर 162 बल्क लीटर अनुप्युक्त देशी शराब,150 लीटर स्प्रिट, मालवाहक, एक मोटर साइकल सहित कुल 7,09,590 की सम्पत्ति जप्त कर सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया.
पुलिस को खबर मिली कि ग्राम नर्मदा में कुछ लोग नकली देशी प्लेन शराब का निर्माण, बाटलिंग, लेबलिंग, फर्जी स्टीकर लगाकर शासकीय मदिरा दुकान में बिकने वाले शराब बोतल का हूबहू नकल तैयार कर क्षेत्र में बिक्री परिवहन का काम कर रहे हैं.
मुखबीर के बताये स्थान पर ग्राम नर्मदा के मंदिर चौक में स्थित मिर्जा वारिस बेग के मकान में नकली शराब की सूचना मिला जहां गवाहो के साथ दबिश दिया गया. मौके पर उसके दो साथी समीर खान और सुखुराम मोटर सायकल में शराब रखकर बिक्री करने ले जा रहे थे.
जिन्हे कड़ाई से पूछताछ करने पर मिर्जा वारिस के कहने पर उसी के दिये शराब को बेचते हैं और मुनाफा को तीनो बांटते हैं बताए. मिर्जा वारिस के घर और सुखुराम जंघेल के मोटर सायकल से 91 पौवा देशी प्लेन शोले शराब बरामद हुआ. कुल 16.38 बल्क लीटर जिसे जप्त कर देखने पर नकली शराब होना मालूम होने से कड़ाई से पूछताछ करने पर बताया कि नरसिंग उर्फ केजरी निवासी विचारपुर का शराब लाकर बिक्री करता है.
बताने पर हमराह स्टॉफ ग्राम विचारपुर जाकर नरसिग के घर को दबिश देकर उसे पकड़ा गया और कड़ाई से पूछताछ किया गया जो बताया कि ग्राम रौन्दा थाना धमधा जिला दुर्ग में किराये का फार्म हाउस लेकर रखा है और वहां नागपुर से नकली शराब बनाने का स्प्रीट लेबल, सील मशीन एवं अन्य समाग्री बनाता है और गांव-गांव में सप्लाई करता है. होलोग्राम और क्यू आर कोड नही लगाता है. बताने पर रौन्दा जाकर उसके फार्म हाउस में दबिश दिया गया. जहां नकली शराब बनाने का 15 बोरी खाली शीशी, पालीथीन के 03 बैग में खाली ढक्कन, बोतल सील करने का मशीन 1 नग, खाली ढक्कन नीले रंग का शीशी में लगाने का जिसमें अंग्रेजी में छत्तीसगढ डिस्टलिज लिमिटेड कुम्हारी बीच में छत्तीसगढ एक्साइज लेख है.
810 नग देशी शराब 145.8 बल्क लीटर जुर्म में इस्तेमाल एक टाटा एस वाहन, एक नग एचएफ डिलक्स मोटर साइकल, कीमत 50000/- रुपये स्पिरिट कीमत 60000 रुपये सहित कुल सात लाख नौ हजार पांच सौ नब्बे रुपये का मशरुका जप्त किया गया.
सभीआरोपियों को गिरफ्तार कर गंभीर धाराओं 34(1)ख, 34(2), 35, 59 आबकारी एक्ट और धारा 318 (4), 336 (3), 340(2), 3(5) बी.एन.एस. का जुर्म पाये जाने से जुर्म दर्ज कर मामला जांच में लिया गया. मौके पर घटना स्थल मकान को सील किया गया. सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर ज्यूडिसियल रिमांड पर अदालत भेजा गया. 
अपराध का तरीका
आरोपियों द्वारा शासकीय मदिरा दुकान में मिलने वाले देशी प्लेन शराब का हूबहू नकल तैयार कर आसपास के क्षेत्रो में बिक्री एवं परिवहन करते हैं. आरोपी नरसिंग और विनोद सोनी दोनो देशी शराब दुकान और खाली बोतल बिक्री करने वाले लोगो के जरिए देशी शराब दुकान में मिलने वाले खाली बोतल खरीदकर इकठ्ठा करते हैं. बोतल की तादाद पर्याप्त हो जाती है तो आरोपी महाराष्ट्र से स्प्रीट की व्यवस्था कर स्प्रीट और पानी मिलाकर देशी प्लेन शराब तैयार करते थे.
जिसे आरोपी खरीदे गये खाली बोतलो में भरकर शासकीय, ढक्कन का हूबहू नकल लगाकर शासकीय शराब दुकान में मिलने वाले प्लेन शराब की तरह तैयार कर क्षेत्र में सभी आरोपी सप्लाई करते थे और मिली बिक्री रकम को बराबर-बराबर बांट लेते थे. इस तरह आरोपीगण सरकारी राजस्व में भी नुकसान पहुंचाते थे.
उपरोक्त कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक अनिल शर्मा, सउनि टैलेश सिंह, प्रआर. कमलेश श्रीवास्तव, आरक्षक कमलकांत, जयपाल, त्रिभुवन यदु का योगदान रहा.
आरोपी
01 नरसिंग पिता स्व मिलाप वर्मा उम्र 40 साल ग्राम विचारपुर थाना छुईखदान जिला केसीजी (छग)
02 विनोद सोनी पिता लखन सोनी उम्र 40 साल ग्राम उदयपुर थाना छुईखदान जिला केसीजी
03 मिर्जा वारिस बेग पिता मिर्जा वाहिद बेग उम्र 21 साल ग्राम नर्मदा थाना गंडई जिला केसीजी

04 आशीष पिता गन्ना मंडावी उम्र 22 साल ग्राम कनेरी थाना मोहला जिला मोहला मानपुर चौकी (छग)
05 सुखूराम पिता शत्रुहन जघेल उम्र 24 साल ग्राम खैरा नवापारा थाना छुईखदान जिला केसीजी
06 समीर खान पिता नासिर खान उम्र 24 साल ग्राम सलोनी थाना खैरागढ़ जिला केसीजी
07 रामेश्वर पिता भीखम सिंह उम्र 24 साल ग्राम कनेरी थाना मोहला जिला मानपुर मोहला चौकी (छग)
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb