प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिलासपुर से छत्तीसगढ़ को दी बड़ी सौगात, अभनपुर-रायपुर मेमू ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

Prime Minister Narendra Modi gave a big gift to Chhattisgarh from Bilaspur, flagged off Abhanpur-Raipur MEMU train

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिलासपुर से छत्तीसगढ़ को दी बड़ी सौगात, अभनपुर-रायपुर मेमू ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

बिलासपुर : PM मोदी ने बिलासपुर से छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगात दी. PM मोदी बिजली, तेल, गैस, रेल, सड़क, शिक्षा और आवास जैसी परियोजनाएं लॉन्च किया. इसके अलावा 540KM की पेट्रोल-डीजल पाइप लाइन प्रोजेक्ट की भी शुरुआत की. सभा में केंद्रीय मंत्री मोहनलाल खट्टर, केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू, CM विष्णुदेव साय, डिप्टी सीएम अरुण साव और वित्त मंत्री ओपी चौधरी समेत कई बड़े नेता पहुंचे हैं.
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोशल मीडिया में चल रहे घिबली ट्रेंड के जरिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर स्वागत किया. इसके पहले प्रधानमंत्री मोदी रविवार को नागपुर के RSS मुख्यालय केशव कुंज पहुंचे. वे सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक यहां रहे. उन्होंने संघ के संस्थापक केशव बलिराम हेडगेवार और दूसरे सरसंघचालक माधव सदाशिव गोलवलकर (गुरुजी) के स्मारक स्मृति मंदिर पहुंचकर श्रद्धांजलि दी.
पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के मोहभट्‌टा मैदान से 33,799 करोड़ रुपए की परियोजना का शुभारंभ किया. इसमें 540KM की पेट्रोल-डीजल पाइप लाइन प्रोजेक्ट समेत 22 प्रोजेक्ट्स शामिल हैं. भारत माता की जय, मां महामाया और जय जोहार से सभा की शुरुआत की.
एनटीपीसी की सीपत सुपर थर्मल पावर परियोजना चरण- तीन (1x800 मेगावाट ) की आधारशिला रखी, जिसकी लागत 9,790 करोड़ आएगी। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत उत्पादन कंपनी लिमिटेड की 15,800 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली पहली सुपर क्रिटिकल थर्मल पावर परियोजना (2X660एमडब्ल्यू) के कार्य की शुरुआत की। पश्चिमी क्षेत्र विस्तार योजना (डब्ल्यूआरईएस) के तहत 560 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली पावरग्रिड की तीन परियोजनाओं को भी राष्ट्र को समर्पित किया।
गैस वितरण परियोजना
कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर और सरगुजा जिलों में बीपीसीएल की सिटी गैस वितरण परियोजना की आधारशिला रखी। इसमें 200 किमी से अधिक प्रेशर पाइपलाइन और 800 किलोमीटर से अधिक मीडियम डेंसिटी पालीइथिलीन पाइपलाइन और 1,285 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कई सीएनजी डिस्पेंसिंग आउटलेट शामिल हैं। हिंदुस्तान पेट्रोलियम कार्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) की 540 किलोमीटर लंबी विशाखापत्तनम-रायपुर पाइपलाइन परियोजना की भी आधारशिला रखेंगे, जिसकी लागत 2210 करोड़ रुपये से अधिक होगी।
रेलवे परियोजनाएं
प्रधानमंत्री 108 किलोमीटर की कुल लंबाई वाली सात रेलवे परियोजनाओं की आधारशिला रखी और 2,690 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली 111 किलोमीटर की कुल लंबाई वाली तीन रेलवे परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित किया। पीएम मंदिर हसौद के माध्यम से अभनपुर-रायपुर खंड में मेमू ट्रेन सेवा को हरी झंडी दिखाई।
130 पीएमश्री स्कूल करेंगे समर्पित
पीएम राज्य के 29 जिलों में 130 पीएम श्री स्कूल और रायपुर में विद्या समीक्षा केंद्र (वीएसके) लोकार्पित किया। पीएम स्कूल फार राइजिंग इंडिया योजना के तहत 130 स्कूलों को अपग्रेड किया जाएगा। तीन लाख का गृह प्रवेश: प्रधानमंत्री आवास योजना - ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) के तहत तीन लाख लाभार्थियों का गृह प्रवेश होगा। प्रधानमंत्री इस योजना के तहत कुछ लाभार्थियों को चाबियां सौंपी।
सड़क सुविधाएं
एनएच-930 (37 किलोमीटर) के झलमला से शेरपार खंड और एनएच-43 (75 किलोमीटर) के अंबिकापुर-पत्थलगांव खंड को दो लेन में अपग्रेड करके राष्ट्र को समर्पित किया। एनएच-130डी (47.5 किमी) के कोंडागांव-नारायणपुर खंड को दो लेन में अपग्रेड करने की आधारशिला भी रखी। परियोजनाओं की लागत 1,270 करोड़
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI

PM मोदी ने अभनपुर-रायपुर मेमू ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। यह अत्याधुनिक ट्रेन ऊर्जा दक्षता, उच्च गति और बेहतर आराम के साथ यात्रियों को एक नया अनुभव प्रदान कर रही है. दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में भी कई रेल सेक्शनों में थ्री-फेज़ मेमू ट्रेनें चलाई जा रही हैं. जिससे यात्रियों को तेज, आरामदायक और सुरक्षित रेल यात्रा का अनुभव मिल रहा है.
थ्री-फेज़ मेमू के तकनीकी विशेषताएँ
नया थ्री-फेज़ मेमू रेक कई आधुनिक सुविधाओं से लैस है, जिसमें शामिल हैं
एयरोडायनामिक डिज़ाइन: ड्राइविंग मोटर कोच में वायुगतिकीय डिज़ाइन के साथ एयर-कंडीशन्ड ड्राइवर केबिन और एर्गोनॉमिक ड्राइवर डेस्क है.
• ऊर्जा दक्षता: पारंपरिक रेक की तुलना में यह कम ऊर्जा की खपत करता है और अधिक तेज़ी से गति पकड़ने और रोकने की क्षमता रखता है.
• न्यूनतम रखरखाव: पारंपरिक रेक की तुलना में इसका रखरखाव कम लागत वाला और आसान है.
यात्री सुविधाएँ
• आरामदायक यात्रा: प्रत्येक कोच में सौंदर्यपूर्ण इंटीरियर, कुशन वाली सीटें, बड़ी खिड़कियाँ, स्लाइडिंग दरवाजे और मोबाइल चार्जिंग सॉकेट उपलब्ध हैं.
• सुरक्षा और जानकारी: जीपीएस-आधारित पीएपीआईएस (पब्लिक एड्रेस और यात्री सूचना प्रणाली) के तहत डिस्प्ले स्क्रीन और लाउडस्पीकर प्रत्येक कोच में लगाए गए हैं, जिससे यात्रियों को स्टेशन की जानकारी मिलती रहेगी.
• सुरक्षा प्रणाली: यात्रा को सुरक्षित बनाने के लिए सीसीटीवी निगरानी प्रणाली भी उपलब्ध कराई गई है.
• स्वच्छता और पर्यावरण अनुकूलता: प्रत्येक ट्रेलर कोच में पर्यावरण-अनुकूल बायो-टॉयलेट्स प्रदान किए गए.
अधिक यात्री क्षमता, बेहतर अनुभव
• बेहतर सीट व्यवस्था और चौड़े गैलरी क्षेत्र: यात्रियों की सुविधा के लिए कोच के अंदर बेहतर लेआउट प्रदान किया गया है.
• उच्च यात्री क्षमता: प्रत्येक ड्राइविंग मोटर कोच में 226 और प्रत्येक ट्रेलर कोच में 325 यात्री यात्रा कर सकते हैं, जिससे कुल यात्री क्षमता लगभग 30% तक बढ़ गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI