बच्चे को नहाते देख बिगड़ी नियत, 7 वर्षीय मासूम से गंदी हरकत, विरोध करने पर हैवानियत की सारी हदें पार, पत्थर से सिर कुचलकर कुएं में फेंकी लाश
Seeing a child bathing, the intentions turned bad, he did dirty things to a 7-year-old innocent, crossed all limits of brutality when he protested, crushed his head with a stone and threw the body in a well.
कोरबा : छत्तीसगढ़ के ऊर्जाधानी कोरबा से इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक जघन्य वारदात सामने आई है. जहां एक 19 साल के युवक ने अपने ही पड़ोसी के 7 साल के मासूम बच्चे को अपनी हवस और गुस्से का शिकार बना डाला। आरोपी ने पहले बच्चे के साथ अप्राकृतिक कृत्य (गलत हरकत) की और जब मासूम ने शोर मचाया तो पकड़े जाने के डर से पत्थर से उसका सिर कुचलकर हत्या कर दी. सबूत छिपाने के लिए उसने शव को पास के एक कुएं में फेंक दिया.
मिली जानकारी के मुताबिक रविवार सुबह मासूम बच्चा पास के एक तालाब में नहा रहा था. इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले आरोपी रंजीत कुमार उम्र 19 साल की नीयत उस पर बिगड़ गई. आरोपी ने बच्चे को कुछ लालच देकर बहलाया और उसे गांव के किनारे एक सुनसान झाड़ियों वाले इलाके में ले गया. सुनसान जगह पहुंचकर आरोपी ने मासूम के कपड़े उतारे और उसके साथ कुकर्म करने की कोशिश की. अचानक हुई इस हरकत से बच्चा डर गया और जोर-जोर से चिल्लाने लगा.
बच्चे की आवाज सुनकर कोई आ न जाए. इस डर से बौखलाए रंजीत ने पास पड़े एक भारी पत्थर से मासूम के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिया. सिर फटने और ज्यादा खून बहने की वजह से बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई. इसके बाद आरोपी ने लाश को घसीटकर पास के एक पुराने कुएं में फेंक दिया और चुपचाप अपने घर लौट आया.
जब बच्चा काफी देर तक घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की. तालाब के पास उसके कपड़े और जूते मिलने से अनहोनी की आशंका गहरा गई. खबर मिलने पर स्थानीय पुलिस और डॉग स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंची. शक के आधार पर जब पड़ोसी रंजीत को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया. आरोपी की निशानदेही पर कुएं से मासूम का क्षत-विक्षत शव बरामद किया गया.
पुलिस ने आरोपी रंजीत कुमार के खिलाफ हत्या (धारा 302), अप्राकृतिक कृत्य और पॉक्सो एक्ट की कई धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है. इस वारदात के बाद गांव में भारी तनाव का माहौल है. आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



