फिंगेश्वर रोड में ओवरटेक करने के दौरान पीछे से आ रहे बाइक सवार युवकों ने मारी जोरदार टक्कर, दो लोगों की मौके पर ही मौत, 2 की हालत नाजुक
While overtaking on Fingeshwar Road, a bike rider coming from behind hit a bike, two people died on the spot, two are in critical condition.
महासमुंद : रफ्तार के कहर ने एक बार फिर 2 लोगों की असमय जान ले ली. हादसा उस वक्त हुआ जब 2 बाइक सवारों की टक्कर ओवरटेक के दौरान हो गई. हादसे में 2 युवकों की मौत हो गई जबकि 2 की हालत गंभीर है.
मिली जानकारी के मुताबिक रायपुर मंदिर हसौद निवासी श्रवण धिवर उम्र 21 साल अपने दोस्त राहुल धीवर उम्र 18 साल के साथ खल्लारी मेला देखने गया था. मेला देखने के बाद दोनों दोस्त बाइक से ही घर लौट रहे थे. दोनों जब अपने गृह ग्राम मंदिर हसौद से थोड़ी दूर बागबाहरा रोड फिंगेश्वर पहुंचे तो वहां पर गाड़ी को ओवरटेक करने लगे. इसी दौरान पीछे से आ रही दूसरी बाइक ने उनको जोरदार टक्कर मार दी.
टक्कर इतनी जोरदार थी को दोनों बाइकों पर बैठे लोग सड़क पर गिरकर बुरी तरह से घायल हो गए. जिस बाइक ने पीछे से टक्कर मारी उस बाइक पर भी 2 युवक सवार थे. एक का नाम रॉबिन सायमन और दूसरे का नाम नासिर हुसैन था. दोनों युवक मुंह के बल सड़क पर गिरे. स्थानीय लोगों ने मदद के लिए एंबुलेंस को बुलाया लेकिन मौके पर ही 2 युवकों की मौत हो गई.
जिन दो लोगों की मौत हुई उसमें मंदिर हसौद निवासी श्रवण धीवर और राजनांदगांव निवासी नासिर हुसैन शामिल है. दोनों लोगों को गंभीर हेड इंज्यूरी हुई थी. जिसकी वजह से उनकी जान मौके पर ही चली गई. हादसे में रॉबिन सायमन और राहुल धिवर को भी गंभीर चोटें आई हैं. लेकिन दोनों ही खतरे से बाहर हैं. दोनों को बेहतर इलाज के लिए रायपुर भेजा गया है. दोनों मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम करने के बाद बॉडी उनके परिजनों को सौंप दी गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



