हायर सेकंडरी स्कूल में प्राचार्य समेत शिक्षकों पर बेड टच, मानसिक प्रताड़ना के लगे गम्भीर आरोप, पांच सदस्यीय जांच दल गठित, 3 दिन मे मांगी रिपोर्ट
Serious allegations of bed touch and mental torture made against teachers including principal in Higher Secondary School, five member investigation team formed, report sought in 3 days
गरियाबंद : पिछले दिनों हायर सेकेण्डरी स्कूल मैनपुर के छात्र-छात्राओं द्वारा जिला कार्यालय पहुंचकर शिकायत किया गया है कि संस्था के प्रभारी प्राचार्य और कुछ शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा है. एक शिक्षक द्वारा लम्बे समय से बेड टच/दुर्व्यवहार किया जा रहा है और पूर्व प्राचार्य को संस्था में वापस करने की मांग की गई है.
जिला शिक्षा अधिकारी ए.के. सारस्वत ने कहा कि छात्रों की मांग और शिक्षकों पर गंभीर आरोप को संज्ञान में लेते हुए कलेक्टर दीपक अग्रवाल के निर्देश पर डीईओ ने जांच के लिए पांच सदस्यीय जांच टीम गठित कर 3 दिन में जांच रिपोर्ट देने आदेश जारी कर दिया है.
इस मामले की गंभीरता को देखते हुये जिला प्रशासन द्वारा जांच दल में 2 महिला सदस्यो को भी शामिल किया गया है. ताकि छात्राओं के आरोपों की संवेदनशीलता से जांच की जा सके. जांच रिपोर्ट मिलते ही दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी. छात्र छात्राओं के हित से जुडे इस घटना को तत्काल संज्ञान के लेकर जांच दल को गहनता से जांच और रिपोर्ट देने निर्देश जारी कर दिये गये हैं.
यह भी बताया जा रहा है कि हायर सेकंडरी स्कूल मैनपुर में 20 साल से पदस्थ व्याख्याता हरिनारायण सिंह को वहां के एक महिला शिक्षिका के शिकायत पर हटा दिया गया है. वहां के विद्यार्थी और पालक महिला शिक्षिका के आरोप को गलत ठहरा रहे हैं और हटाने का विरोध जता रहे हैं. शिक्षक हरिनारायण सिंह को वापस लाना चाहते हैं लेकिन स्थानीय शिक्षा प्रशासन के अलावा जिला प्रशासन उनकी नहीं सुन रही है. इस बात पर भी स्कूल में जंग छिड़ी हुई है.
सोमवार को स्कूली विद्यार्थियों का प्रतिनिधि मंडल कलेक्ट्रेट पहुंचकर कर पुरुष शिक्षकों पर बेड टच और प्राचार्य पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाकर लिखित ज्ञापन भी सौंपा. छात्राओं ने कहा कलेक्ट्रेट में उन्हें राजनिति करते हो कहा गया.
छात्राओं ने रो-रोकर संस्था के एक शिक्षक पर बैडटच का आरोप लगया साथ ही गलत तरीके से स्कूली छात्राओ से व्यवहार करने की बात करने की बात कही इसका बकायदा विडियो सोशल मिडिया में वायरल हो रहा है. जिसे देखकर पालको में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है. और शिक्षक पर अब तक कार्यवाही नही हुई है .जिसके कारण एक दो दिन में कोई बड़े आंदोलन करने की बात कही जा रही है.
क्या कहते है जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष
1. जनभागीदारी समिति मैनपुर हायर सेकण्डरी स्कूल के अध्यक्ष योगेश शर्मा ने कहा बच्चो की हंगामा लगते ही स्कूल जाकर बच्चो को समझाया गया है. उन्होने कहा शिक्षक शिक्षिकाओ की आपसी लड़ाई में हमारे बच्चे आपस में लड़ रहे हैं. जब इस मामले की शिकायत किया गया तो इस मामले में निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और जो भी दोषी हो उन पर कार्यवाही होनी चाहिए. पालक अपने बच्चो को स्कूल पढ़ाने के लिए भेजते हैं. यहां लड़ाई का अखाड़ा बना दिए हैं. इस पूरे मामले की शिकायत रायपुर पहुंचकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से किया जाएगा.
2. जिला पंचायत सभापति लोकेश्वरी नेताम ने कहा- हमारे क्षेत्र के बच्चे काफी सीधे-साधे है और पालक उन्हे शिक्षा ग्रहण करने भेजते हैं. आज देखने को मिला कि शिक्षको की आपसी लड़ाई में हमारे बच्चे पीस रहे हैं. जो गलत है ऐसा नही होना चाहिए.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



