समाज के लिए नासूर बन चुके ऐसे लड़के, नाबालिग लड़की का अपहरण कर दैहिक शोषण, पुलिस ने आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे

Such boys have become a menace to the society, they kidnapped a minor girl and sexually exploited her, police arrested the accused from Delhi and sent him behind bars

समाज के लिए नासूर बन चुके ऐसे लड़के, नाबालिग लड़की का अपहरण कर दैहिक शोषण, पुलिस ने आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे

बिलासपुर-कोटा : बिलासपुर चेतना अभियान के अंतर्गत महिलाओं और बालिकाओं के खिलाफ अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे विशेष प्रयासों के तहत कोटा पुलिस ने एक गंभीर मामले में सराहनीय कार्यवाही करते हुए नाबालिग बालिका के अपहरण और शारीरिक शोषण के आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार किया है.
मिली जानकारी के मुताबिक 31 मार्च 2025 को कोटा थाने में एक व्यक्ति द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसकी नाबालिग बहन को 29 मार्च को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया. मामला दर्ज होते ही पुलिस हरकत में आई और फौरन जांच शुरु की गई.
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने साइबर सेल की मदद से तकनीकी सबूतों के आधार पर अपहृत बालिका की लोकेशन दिल्ली में चिन्हित की. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती अर्चना झा (रा.पु.से.) और अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्रीमती नुपूर उपाध्याय (रा.पु.से.) के मार्गदर्शन में एक टीम को फौरन दिल्ली रवाना किया गया.
दिल्ली पहुंच कर टीम ने सतर्कता और सूझबूझ के साथ अपहृत लड़की को आरोपी के कब्जे से सकुशल बरामद किया. आरोपी भी नाबालिग पाया गया. जिसे नाबालिग की श्रेणी में रखते हुए बाल संप्रेषण गृह भेजा गया. इस मामले में धारा 137(2), 64 बी.एन.एस., 4 और 6 पॉक्सो एक्ट के तहत जुर्म दर्ज किया गया.
इस pure
ऑपरेशन में निरीक्षक तोपसिंह नवरंग, प्रधान आरक्षक पंकज राय, आरक्षक महादेव कुजूर एवं आरक्षक नंद कुमार यादव ने अहम भूमिका निभाई.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
ttps://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB