धमतरी का लड़का जगन्नाथ पुरी में डूबा, स्वच्छता दीदी का 16 साल का बेटा समुद्र में नहाते समय बहा, 15 किमी दूर मिला शव, नगर में शोक का माहौल
Dhamtari boy drowned in Jagannath Puri, Swachhata Didi's 16-year-old son swept away while bathing in the sea, body found 15 km away, mourning in the city
धमतरी : धमतरी जिला के नगरी सिहावा का परिवार, स्वच्छता दीदीयों और अन्य लोगों के साथ जगन्नाथ पुरी उड़ीसा घूमने गए थे. जहां 16 साल के लड़के की समुद्र में डूबने से मौत हो गई. इस हादसे के बाद नगर में शोक है। परिजनों के रो- रोकर बुरा हाल है.
मिली जानकारी के मुताबिक धमतरी जिला के नगर पंचायत नगरी के वार्ड नंबर तीन रामनगर के रहने वाले 16 साल का हिमांशु पिता हेमंत यादव 25 मई को अपने परिजन और अन्य लोगों के साथ उड़ीसा के जगन्नाथ पुरी गया था. 26 मई को समुद्री तट पर पहुंचे. जहां समुद्र में नहाने के दौरान युवक समुद्र की लहरों में समा गया और डूबने से उसकी मौत हो गई.
बताया जा रहा है कि इस दौरान साथ में गए परिजनों और लोगों ने हिमांशु को ढूंढने की भरपूर कोशिश की. लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला. जिसके बाद मामले की खबर स्थानीय पेंटा गोटा पुलिस को दी गई. जिसके बाद एसडीआरएफ और गोताखोर की टीम ने लड़के की तालाश शुरु कर दी.
वहीं कड़ी मशक्कत के बाद लड़के के शव को 27 मई को जगन्नाथ पुरी से 15 किमी. की दूरी पर बरामद किया गया. स्थानीय पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पुरी भेज दिया. जिसके बाद परिजन शव को लेकर पहुचें. इस घटना ने हर किसी को झकझोर कर दिया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
ttps://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



