राजधानी में हाई-टेक चोरी!, रिलायंस डिजिटल से 20 लाख के iPhone और Apple Watch पार, CCTV में कैद हुई वारदात, जांच में जुटी पुलिस

High-tech theft in the capital! iPhones and Apple Watches worth Rs 20 lakh stolen from Reliance Digital, incident captured on CCTV, police investigating

राजधानी में हाई-टेक चोरी!, रिलायंस डिजिटल से 20 लाख के iPhone और Apple Watch पार, CCTV में कैद हुई वारदात, जांच में जुटी पुलिस

रायपुर : राजधानी में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं. महज दो दिन में दूसरी बड़ी चोरी की घटना ने पुलिस की सक्रियता पर सवाल खड़े कर दिए हैं. ताजा मामला जीई रोड स्थित रिलायंस डिजिटल स्टोर का है. जहां बीती रात चोरों ने सेंधमारी कर लाखों रुपये के इलेक्ट्रॉनिक सामान पर हाथ साफ कर दिया.
मिली जानकारी के मुताबिक चोरों ने स्टोर से आईफोन 15 प्रो सहित कुल 17 iPhone मॉडल और कई Apple Watch चुरा लिए. चोरी गए सामान की अनुमानित कीमत करीब 20 लाख रुपये बताई जा रही है. यह पूरी वारदात स्टोर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. जिसमें चोरों की गतिविधियां साफ तौर पर देखी जा सकती है.
घटना की खबर मिलते ही सरस्वती नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरु कर दी है. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है. पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
ttps://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB