कबीरधाम में गन्ना किसानों से 20 लाख की ठगी, फरार आरोपी ज्ञानप्रकाश पहुंचा सलाखों के पीछे, पुलिस कर रही सगे भाई विकास की तलाश
Sugarcane farmers were cheated of Rs 20 lakh in Kabirdham, absconding accused Gyanprakash was sent behind bars, police is searching for his brother Vikas
कबीरधाम : गन्ना किसानों से 20 लाख रुपए की धोखाधड़ी कर फरार आरोपी को ज्ञानप्रकाश गुप्ता को पुलिस ने महाराष्ट्र से गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी पिछले एक साल से फरार था. पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान और सतत प्रयासों से उसे पकड़ा. गुरुवार को अदालत में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है. मामला पांडातराई क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम रुसे के रहने वाले रुपेश चंद्रवंशी ने 4 मार्च 2024 को पांडातराई थाने में शिकायत दर्ज कराई थी. उसने बताया कि उसकी गुड़ निर्माण फैक्ट्री है. वर्ष 2023 में आरोपी ज्ञानप्रकाश गुप्ता ने फैक्ट्री किराए पर ली थी. एग्रीमेंट के मुताबिक 4 लाख रुपए का भुगतान पेंडिंग था.
इसके अलावा 35 किसानों के 12,64076 रुपए, मजदूरों के 2,27120 रुपए और फैक्ट्री के मैनेजर रमेश चंद्रवंशी के 90,000 रुपए भी नहीं चुकाया. कुल 19,31196 रुपए का भुगतान किए बिना आरोपी फरार हो गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए.
एसडीओपी अखिलेश कौशिक के निर्देशन में आरोपी की तलाश शुरु हुई. थाना प्रभारी त्रिलोक प्रधान के नेतृत्व में टीम ने तकनीकी निगरानी और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया. कई राज्यों में तलाश के बाद पता चला कि आरोपी महाराष्ट्र के सांगली जिले में छिपा है. पुलिस की टीम ने ताशगांव में दबिश दी.
आरोपी को गुप्त ठिकाने से पकड़ लिया गया. गिरफ्तारी के दौरान वह बचने के लिए बहाने बनाता रहा. लेकिन पुलिस की सतर्कता की वजह से भाग नहीं सका. वहीं मामले का दूसरा आरोपी विकास गुप्ता फरार है. जो आरोपी ज्ञानप्रकाश गुप्ता का सगा भाई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



