अनुविभागीय अधिकारी राजस्व के आदेश की हल्का पटवारी ने कर दी अवहेलना!, भूख हड़ताल पर बैठने को मजबूर पवित्र साहू
The Halka Patwari disobeyed the order of the Sub-Divisional Revenue Officer! Pavitra Sahu forced to go on hunger strike
गरियाबंद/देवभोग : देवभोग जिले के धोराकोट के किसान पवित्र साहू राजस्व विभाग और पटवारी के चक्कर लगाते लगाते थक गया है. दरअसल उसके निजी जमीन की रकबा त्रुटि सुधार के लिए उसे राजस्व विभाग के चक्कर लगाना पड़ रहा है. जबकि देवभोग अनुविभागीय अधिकारी ( राजस्व ) के द्वारा किसान पवित्र साहू के रकबा त्रुटि सुधार के लिए 26 जून 2025 लिखित आदेश सम्बंधित हल्का पटवारी को भेज दिया गया है. तो वही किसान पवित्र साहू ने तीन हजार रुपये तत्कालीन पटवारी ओंकार सोरी पर रिश्वत लेने का गम्भीर आरोप भी लगा था.
वर्तमान पदस्थ पटवारी ब्रह्मानन्द मरकाम ने बताया कि किसान के रकबा बढाने से गांव की भौगोलिक स्थिति बदल जायेगा अवलोकन करने के लिए तहसीलदार साहब को भेजेंगे.
किसान पवित्र साहू ने चेतावनी दी है कि अगर उसे इंसाफ नही मिलता है तो पूरे परिवार के साथ भूख हड़ताल में बैठने को मजबूर हो जाएंगे. आखिर कार मांग पूरी नहीं होने पर किसान पवित्र साहू को एसडीएम कार्यालय के पास पोस्टर टांग भूख हड़ताल पर बैठना पड़ा. देखने वाली बात होगी कि अब शासन प्रशासन अब इस पर ध्यान देती है या नहीं?
पवित्र साहू ने कहा कि पूरा रिकॉर्ड मेरे नाम पर है. तो मेरी बाकी जमीन कहां गई. मेरी पट्टा जमीन को घास जमीन में तब्दील कर दिया गया है. जबकि मेरे नाम से पहले से ही पट्टा बना हुआ था. जब मां की मौत के बाद जब मैने फ़ोत कटाया तब मुझे पता चला कि मेरा ही जमीन का रकबा ऑनलाइन में अभी कम दिख रही है. तब मैं तहसील ओर एसडीएम के चक्कर काटना शुरु कर दिया. तभी मेरे नाम से पटवारी को बंदोबस्त त्रुटि सुधारने के लिए एसडीएम ने आदेश जारी किया. लेकिन उनके आदेश को पटवारी ने अनदेखा कर दिया. तब मैं आज भूख हड़ताल पर बैठा हूं आज 6 महीना हो गया. लेकिन मुझे इंसाफ नहीं मिल रहा है. इसलिए आज मैं भूख हड़ताल पर बैठा हूं जब तक मुझे इंसाफ नहीं मिलेगा मैं तब तक भूख हड़ताल पर बैठे रहूंगा जब तक मुझे इंसाफ नहीं मिल जाता है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



