पुलिस के सिकंजे में आया चेन स्नेचिंग का फरार आरोपी, खोला एक और चोरी का राज, एक महिला समेत सुनार भी गिरफ्तार

The absconding accused of chain snatching was caught by the police, he revealed the secret of another theft, a goldsmith along with a woman was also arrested

पुलिस के सिकंजे में आया चेन स्नेचिंग का फरार आरोपी, खोला एक और चोरी का राज, एक महिला समेत सुनार भी गिरफ्तार

बिलासपुर/सरकण्डा : बिलासपुर जिले की सरकण्डा पुलिस ने झपटमारी के फरार आरोपी को पकड़ लिया है. आरोपियों से 2 लाख रुपए के सोने चांदी के जेवर जप्त किए है. चोरी का सामान खरीदने वाले सुनार को भी गिरफ्तार किया गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक राममूर्ति साहू पिता दशरथ लाल साहू उम्र 53 साल निवासी वार्ड नम्बर. 56, चांटीडीह सरकण्डा ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि 30 मई 2025 को वह अपने ससुराल से वापस चांटीडीह जा रहा था. तभी रात करीब 11:45 बजे शनिचरी शराब भट्ठी से पहले नया बैराज के सामने चांटीडीह मोड़ के पास मोबाईल से बात कर रहा था. उसी समय वहां पर खड़े दो लड़के आए और मोबाईल और गले में पहने सोने के चैन को झपटा मारकर बैराज की तरफ भाग गये.
इस रिपोर्ट के बाद जुर्म दर्ज कर मामला जांच में लिया गया. पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुये आरोपी मनीष गंधर्व उर्फ दादू को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया.
इस मामले में दूसराआरोपी अंकित साहू फरार था. 7 जून 2025 को खबर मिली कि अंकित साहू शनिचरी रपटा में सोने-चांदी के जेवर बेचने के लिए घूम रहा है. खबर मिलने के बाद थाना प्रभारी सरकण्डा निलेश पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस की टीम आरोपी अंकित साहू को घेराबंदी कर पकड़ लिया.
आरोपी से पूछताछ करने पर अपने साथी दादू उर्फ मनीष गंधर्व के साथ मिलकर झपटमारी करना कबूल किया और बताया कि चिंगराजपारा में भी एक मकान में अपने अन्य साथी अनीश मेमन के साथ मिलकर सोने-चांदी के जेवर कीमत करीब 200000रू. की चोरी किया है. कुछ गहने रतनपुर के ज्वेलर्स पंकज सोनी के पास 30000 रु. में बेचा है. साथी अनीश मेमन अपनी मां के जरिए छ.ग.राज्य ग्रामीण बैंक में कुछ जेवर को गिरवी रखा है. आरोपी ने अपने पास रखे जेवर को बरामद कराया
बरामद जेवर के बारे में जानकारी लेने पर पता चला कि 5 जून 2025 को श्रीमती अनुपा साहू निवासी चिंगराजपारा के रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 805/2025 धारा 331(4) 305(ए) बीएनस के तहत जुर्म दर्ज है. चोरी के जेवर खरीदी करने वाले सुनार पंकज सोनी पिता रमेश सोनी उम्र 32 साल निवासी बनियापारा रतनपुर और आरोपी अनीश मेमन के मा शबाना बेगम पति शाहिद उम्र 22 साल निवासी रतनपुर बड़ी बाजार हा.मु. नूतन चौक सरकण्डा को गिरफ्तार कर किया गया है. आरोपी अंकित साहू को दोनो मामलों में अलग-अलग और आरोपी अनीश मेमन को अप.क्र. 805/25 में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
ttps://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB