संदिग्ध हालत में फांसी के फंदे पर लटका मिला नवविवाहिता पुलिसकर्मी की बहू का शव, पति कृष्णा साहू फरार, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
The body of the newly married police officer's daughter-in-law was found hanging in suspicious circumstances, husband Krishna Sahu absconding, family members suspect murder
रायपुर : रायपुर के लिली चौक स्थित एक घर में नवविवाहिता की लाश संदिग्ध हालत में फांसी के फंदे पर लटकी हुई मिली है. साथ ही बताया जा रहा है कि मृतका मंदिर हसौद थाना इलाके में रक्षाबंधन के दिन हुए गैंगरेप के आरोपी कृष्णा साहू की पत्नी है. जानकारी है कि मृतका आरती हनोतवाल 23 साल की शादी तीन महीने पहले ही कृष्णा साहू से हुई थी. वही दूसरी तरफ कृष्णा साहू पुलिसकर्मी का बेटा है और रक्षाबंधन के दिन रायपुर के मंदिर हसौद इलाके में हुए सामूहिक दुष्कर्म कांड का आरोपी भी है.
मिली जानकारी के मुताबिक कृष्णा साहू कुछ महीने पहले ही जेल से छूटा था और 3 महीने पहले ही उसकी शादी आरती हनोतवाल उम्र 23 साल से हुई थी. जिसके बाद आज आरती का शव घर पर लटका हुआ मिला है. इधर उक्त मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस के साथ मृतका के परिजन भी मौके पर पहुंचे.
इस दौरान मृतका के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है. वहीं मृतका का पति कृष्णा साहू घर से फरार है. फिलहाल पुलिस की टीम ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद पता चलेगा कि आरती ने आत्महत्या की है या फिर उसकी हत्या की गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



