उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम में परीक्षा सिर्फ औपचारिकता!, सास की जगह बहू ने दिया एक्जाम, बच्चे भरते नजर आए पर्चा

The exam at the Ullas Navbharat Literacy Program is a mere formality! The daughter-in-law took the exam in place of her mother-in-law, and the children were seen filling out the form.

उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम में परीक्षा सिर्फ औपचारिकता!, सास की जगह बहू ने दिया एक्जाम, बच्चे भरते नजर आए पर्चा

राजनांदगाव : उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम अंतर्गत बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक मूल्यांकन परीक्षा का आयोजन राजनांदगांव जिले में खानापूर्ति नजर आया. पर्चा स्कूली बच्चे भरते नजर आए.
साक्षरता कार्यक्रम में अंतर्गत आयोजित परीक्षा का मकसद असाक्षर लोगों को साक्षरता की तरफ ले जाना था. इसके लिए ऐसे असाक्षर लोगों की तलाश की गई थी. जिन्होंने स्कूली शिक्षा ग्रहण नहीं की है. इसमें 14 साल से ज्यादा उम्र के सभी को शामिल किया गया. लेकिन यह परीक्षा सिर्फ औपचारिकता ही नजर आ रही है. इस परीक्षा में असाक्षरों की जगह 10वीं 11वीं के बच्चे प्रश्न पत्र हल करते नजर आए.
राजनांदगांव शहर के पास शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला में 22 असाक्षर लोगों का पंजीयन इस साक्षरता परीक्षा के लिए किया गया था. इसमें से एक परीक्षार्थी की मौत होने के बाद यहां 21 परीक्षार्थियों को परीक्षा देना था. लेकिन इस परीक्षा केंद्र में 21 परीक्षार्थियों की जगह 21 प्रश्न पत्र एक जगह ही कक्षा, नवमीं, दसवीं और ग्यारवीं के विद्यार्थी हल करते दिखाई दिए.
स्कूल प्रबंधन द्वारा आनन-फानन में गांव की कुछ महिलाओं को परीक्षा देने के लिए बुला दिया गया. जिन्हें यह तक नहीं मालूम था कि वह यहां परीक्षा देने पहुंची है. इस परीक्षा केंद्र में कई ऐसी भी बुजुर्ग महिलाएं थी जिन्हें अक्षर का ज्ञान भी नहीं था. इन महिलाओं को पढ़ाया भी नहीं गया जबकि 120 घंटे की पढ़ाई इसके लिए अनिवार्य की गई थी.
गठुला के इस परीक्षा केंद्र में 12वीं पास बहू भी अपनी की जगह खुद परीक्षा देने पहुंच गई. परीक्षा देने पहुंची ज्यादातर महिलाएं अक्षर भी नहीं पढ़ पा रही थी. शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला गठुला के प्रधान पाठक ने बताया कि पिछले साल 94 असाक्षर लोगों का पंजीयन किया गया था. जिसमें से 72 लोगों ने परीक्षा दी थी. 22 लोग बच गए थे. उन्हे इस साल परीक्षा दिलाई जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t